सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल अभी-अभी रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 14 मिनट पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 14 मिनट पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 14 मिनट पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत 15 मिनट पहले ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी 15 मिनट पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 59 मिनट पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 59 मिनट पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 1 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 1 घंटे पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 1 घंटे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर 2 घंटे पहले शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम 2 घंटे पहले नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री 2 घंटे पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय 3 घंटे पहले राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस 3 घंटे पहले मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 4 घंटे पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 4 घंटे पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना
Breaking News

BIG NEWS : गृह मंत्रालय ने कहा, लॉकडाउन के दौरान ट्रकों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की छूट…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली। रायपुर।

भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या सोमवार (13 अप्रैल) को बढ़कर 9152 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 308 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 7987 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं।

इस बीच, सरकार ने कहा कि लॉकडाउन के मद्देनजर ट्रकों के आने-जाने में कोई रुकावट नहीं है। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, “सभी ट्रकों और गुड्स कैरियर की इंटर स्टेट या इंट्रा स्टेट की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। चाहे आवश्यक वस्तु या किसी भी तरह का सामान ट्रांसपोर्ट हो रहा हो। ट्रक में ड्राइवर और उसके साथ एक व्यक्ति को मंजूरी दी गई है।”

माल परिवहन और माल वाहनों की आवाजाही के संबंध में निर्देश जारी

रायपुर, 13 अप्रैल 2020/ छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अुनरूप आवश्यक तथा गैर आवश्यक माल परिवहन और माल वाहनों की आवाजाही के संबंध में पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में विभाग द्वारा राज्य के समस्त कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 

इसके तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक एवं गैर आवश्यक वस्तुओं के परिवहन कर रहे माल वाहनों को राज्य के भीतर तथा अंतर्राज्यीय मार्ग में एक चालक और एक अतिरिक्त व्यक्ति के साथ चलने की अनुमति है। माल वाहक के चालक के पास वैध ड्रायविंग लायसेंस होना आवश्यक है, परंतु वाहन संचालन के लिए पृथक से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। माल उठाए जाने के समय अथवा माल की डिलीवरी पूर्ण करने के पश्चात वापसी के समय माल वाहनों को लदान सहित संचालन करना पड़ता है। अतएव लदान रहित माल वाहनों को रोकने का कोई कारण नहीं है, बशर्तें उनके पास वैध दस्तावेज जैसे ड्रयविंग लायसेंस और परमिट आदि हों।

स्थानीय प्रशासन के द्वारा ट्रक चालक तथा क्लीनर को उनके निवास स्थान से उनके ट्रकों के स्थान तक आवाजाही के लिए सक्रिय रूप से सुविधा प्रदान की जाए। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अुनसार राज्य शासन तथा स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंधित किए गए रोकथाम, क्वॉरंटाईन और निगरानी उपायों (हॉटस्पॉट) की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर यह निर्देश लागू नहीं होंगे। जारी पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही के दौरान कोविड-19 के संदर्भ में स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदण्डों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *