शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पीसीसी अध्यक्ष को भेजा इस्तीफ़ा… अनुभव और उपलब्धि गिनाते दिया धन्यवाद… बदलेगा समीकरण
इम्पेक्ट न्यूज़। जगदलपुर।
बस्तर ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिए गए इस त्यागपत्र के राजनीतिक मायने महत्वपूर्ण हैं। जगदलपुर सीट से विधायक सीट की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल राजीव शर्मा के राजनीतिक ताल्लुकात विधायक रेखचंद जैन से बीते ढाई बरस से असहज रहे हैं यह जगज़ाहिर है। ऐसे में ऐन चुनाव से पहले दिए गए त्यागपत्र में भविष्य की राजनीति छिपी है।
जगदलपुर सीट से रेखचंद जैन के अलावा महापौर सफीरा साहू और शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा का नाम चलता रहा है। दीपक बैज के पीसीसी अध्यक्ष का पद सँभालने के बाद उनके करीबी मलकित सिंह गैदू का नाम यकायक चलने लगा है। लोग यहाँ तक मान रहे हैं कि बस्तर संभाग की इकलौती सामान्य सीट पर सत्ता और संगठन दोनों के प्रमुख अपने पसंद का ख़्याल रखेंगे।
राजीव शर्मा और क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार दोनों सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाते रहे हैं। ऐसे में राजीव शर्मा स्वयं को विधायक टिकट के लिए मज़बूत दावेदार मानते रहे हैं क्योंकि मिथिलेश खुद को कभी इस दौड़ का हिस्सा नहीं मानते।
राजीव शर्मा के शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र के बाद आने वाले समय में विधायक सीट के लिए पूरी रणनीति नए सिरे से निकलेगी।
देखिए राजीव शर्मा ने अपने त्यागपत्र में क्या कहा है…

