रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 10 मिनट पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 24 मिनट पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 25 मिनट पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 26 मिनट पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 27 मिनट पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 27 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 29 मिनट पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 30 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 32 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 58 मिनट पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 1 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 2 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 2 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 2 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 2 घंटे पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
राष्ट्रीय

UP के इस जिले में 72 घंटे में 74 की मौत… प्रचंड गर्मी और लू के बीच मचा कोहराम…

इम्पैक्ट डेस्क.

आसमान से आग उगलते धूप का प्रकोप इतना विकराल हो गया है कि अब लोगों की जान मुश्किल में है। प्रचंड गर्मी और लू के बीच बलिया जिला अस्पताल के आंकड़े भयावह हैं। आकंड़ों के मुताबिक, बीते तीन दिन में ही हीट स्ट्रोक से 74 लोगों की मौत हुई है। इन मौतों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

बलिया जिले में पिछले दो दिन से 43-44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान चल रहा है। डायरिया और लू के मरीजों से सरकारी व निजी अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले अधिकतर मरीजों की मौत हो जा रही है। शुक्रवार सुबह से देर रात तक 25 मरीजों की मौत हुई। इस सप्ताह सबसे ज्यादा मौत (31) गुरुवार को हुई।

कोरोना काल में भी नहीं हुई थी इतनी मौतें

जिला अस्पताल की इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती मरीजों की अचानक मौत की संख्या में इजाफा होने के कारण नि:शुल्क शव वाहन तक नहीं मिले। लोगों को निजी वाहनों से शव लेकर जाना पड़ा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एक सप्ताह में 101 मौत हुई है। कर्मचारियों के अनुसार, कोरोना संक्रमण के दौरान भी एक दिन में इतनी मौतें नहीं हुई थीं।

गंगा घाटों पर पूरी रात चिता की आग शांत नहीं हो रही है। 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग सबसे ज्यादा मौत की चपेट में आ रहे हैं। अचानक मौत के आंकड़ों में इजाफा होने से अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। आनन-फानन में इमरजेंसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में कूलर और एसी लगवाए गए हैं। इसके बाद मरीजों को कुछ राहत मिल रही है। चिकित्सक लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय बता रहे हैं।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि डा. दिवाकर सिंह भीषण गर्मी के कारण अचानक डायरिया, हीट स्ट्रोक, तेज बुखार, सांस की समस्या वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई। मरीजों को समय से चिकित्सक सुविधा न मिलने के कारण हालत खराब होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा है.

फिजिशियन डा. पंकज झा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करते रहे। पानी वाले फलों का सेवन करें। खाली पेट रहना खतरनाक हो सकता है। जरूरी हो तभी घर से निकले। थोड़ी सी भी परेशानी होनेे पर तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लें। झोलाछाप जान भी ले सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

जिला अस्पताल से मिला मौत का आंकड़ा

  • 10 जून – 07
  • 11 जून – 05
  • 12 जून –07
  • 13 जून – 17
  • 14 जून – 18
  • 15 जून – 31
  • 16 जून – 25