इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जहां 19 ज़िलों के कलेक्टरों का तबदाला कर दिया है। यह भूपेश सरकार आने के बाद सबसे बड़ा तबादला है।
आज के आदेश में कुल 37 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। रायपुर के कलेक्टर को भी बदला गया है। अब रायपुर का जिम्मा दुर्ग कलेक्टर भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र को दिया गया है। रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। राजनांदगांव के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को जांजगीर ज़िले में पदस्थ किया गया है। दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी कोंडागांव तो सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को दंतेवाड़ा ज़िला मिला है। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल को बलौदा बाज़ार-भाटापारा की ज़िम्मेदारी मिली है। देखें पूरी सूची।






