रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 21 मिनट पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 36 मिनट पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 36 मिनट पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 51 मिनट पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 51 मिनट पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 51 मिनट पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 54 मिनट पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 1 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 1 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 2 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 2 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 2 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 3 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 3 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 3 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 4 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 5 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 5 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राजनीति

राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा

राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा

नई दिल्ली
 संसद में सोमवार को परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होनी है। उससे पहले राजनीतिक हलचल तेज है। रविवार को इंडी (INDI) गठबंधन के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई पहुंचे। कोशिश है कि इन विधेयकों का समर्थन न करने के लिए उन्हें मनाया जा सके।

इंडी गठबंधन के नेता आज सुबह दो निजी विमानों से चेन्नई के लिए रवाना हुए। उनकी योजना स्टालिन से मिलने की है, जिसके बाद वे मुंबई जाएंगे और वहां शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी उनसे जुड़ेंगे।

स्टालिन से मुलाकात के पहले राहुल गांधी ने क्या कहा?
एमके स्टालिन से मुलाकात के लिए चेन्नई पहुंचने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इंडी गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं, थिरु एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं। हम उनसे और डीएमके से परिसीमन संबंधी संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करने का आग्रह करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इससे बीजेपी-आरएसएस को भारत के पूरे चुनावी नक्शे को अपने फायदे के
हिसाब से फिर से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी।"

राहुल गांधी ने आगे कहा, "भाई स्टालिन हमेशा से तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ एक चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। राष्ट्रीय हित में तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा।"

एमके स्टालिन ने क्या जवाब दिया?
डीएमके के रुख से पीछे हटने से इनकार करते हुए स्टालिन ने राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की भूमिका को पहचानने के लिए गांधी को धन्यवाद दिया, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के लिए तमिलनाडु के हित सबसे ऊपर हैं।

उन्होंने इसके जवाब में कहा, "संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए भाई राहुल गांधी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

उन्होंने आगे कहा, "हमने हमेशा हर फैसला तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर लिया है।" अपना रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, "हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे और मुझे पूरा भरोसा है कि इतिहास हमें कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, न कि एटाप्पन के रूप में।"

बता दें कि वीरपांड्य कट्टाबोम्मन एक बहादुर तमिल राजा थे, जिन्होंने अंग्रेजों का डटकर विरोध किया था। तत्कालीन विदेशी शासकों द्वारा पकड़े जाने के बाद उन्हें फांसी दे दी गई थी। उन्हें उनकी वीरता के लिए याद किया जाता है, जबकि तमिल भाषा में एटाप्पन शब्द का इस्तेमाल गद्दार के लिए किया जाता है।