रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 1 मिनट पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 1 मिनट पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 16 मिनट पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 16 मिनट पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 17 मिनट पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 49 मिनट पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 1 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 1 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 2 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 3 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 3 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 3 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 4 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 4 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 4 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 4 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना
Chhattisgarh

नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के 100वें संस्करण पर हुआ आयोजन, महापौर रामू रोहरा ने दिखाई हरी झंडी; युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प धमतरी 29 नवंबर 2026 नशामुक्त समाज के निर्माण...

नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के 100वें संस्करण पर हुआ आयोजन,

महापौर रामू रोहरा ने दिखाई हरी झंडी; युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प

धमतरी 29 नवंबर 2026

नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को धमतरी में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत (माय भारत) धमतरी के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के 100वें संस्करण पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रैली के माध्यम से युवाओं ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा रहे। रैली का शुभारंभ रुद्री चौक से हुआ, जो गंगरेल तक पहुंची। साइकिल रैली में शामिल युवाओं ने नशामुक्ति, फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए समाज को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और रचनात्मक गतिविधियों में करना चाहिए। स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रैली के साथ आयोजित फिटनेस गतिविधियों ने भी युवाओं में खासा उत्साह भरा। अपर्णा शर्मा ने प्रतिभागियों को जुम्बा गतिविधि कराई। इसके माध्यम से नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और फिटनेस के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार साहू ने किया। जिला युवा अधिकारी श्रुति डोंगरे ने अतिथियों को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किए और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा यदुनंदन वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी, सहायक खेल अधिकारी जे.पी. देव, विकासखंड खेल अधिकारी खिलेंद्र साहू, खेल अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर बांधे, एल.के. साहू, राजकुमार सिन्हा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मोहित बनपेला, रामकुमार विश्वकर्मा, सतवंत महिलांगे और कैलाश ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। माय भारत के युवा स्वयंसेवक योगेश्वर सिन्हा, संकेत कुमार साहू, ओम मरकाम, पूनमचंद सिन्हा और दुष्यंत सहित बड़ी संख्या में युवा एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार और समाज के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। रुद्री से गंगरेल तक निकली यह रैली युवाओं की सामूहिक सहभागिता और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प का प्रतीक बनी। क्रमांक 179/1444/ अमित