रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू अभी-अभी छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 32 मिनट पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 1 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 1 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 2 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 2 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 3 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 3 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 4 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 4 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 4 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 4 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 5 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 5 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 6 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 6 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज
अंतरराष्ट्रीय

रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर

रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर

मॉस्को
 रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से ज्यादा समय से चल रहा संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। दूसरी तरफ यूक्रेन के साथ लंबे खिंचते युद्ध के बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए रूस की सरकार ने देश के भीतर ही पैसे जुटाने का एक नया रास्ता निकाला है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी अधिकारी बड़े पैमाने पर निजी कंपनियों और संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण कर रहे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस कार्रवाई की जद में केवल विदेशी कंपनियां या सरकार विरोधी लोग ही नहीं, बल्कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेहद करीबी और वफादार माने जाने वाले अरबपति और पूर्व सांसद भी आ रहे हैं।

वफादारी भी नहीं बचा पा रही संपत्ति
बड़ी बात यह है कि इस अभियान के बाद रूस के कारोबारी जगत में डर का माहौल है। अब यह साफ हो गया है कि सिर्फ राजनीतिक वफादारी किसी की निजी संपत्ति को बचाने के लिए काफी नहीं है।

इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि रूस की सबसे बड़ी कृषि कंपनियों में से एक रुसाग्रो के संस्थापक और पूर्व सीनेटर वादिम मोशकोविच ने हमेशा क्रेमलिन के प्रति अपनी वफादारी दिखाई। फरवरी 2022 में जिस दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था, उस दिन भी उन्होंने पुतिन से मुलाकात की थी। इसके बावजूद धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों में इस साल उनकी करीब 7 अरब डॉलर की संपत्ति जब्त कर ली गई।

सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद भी निशाने पर
पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया के सांसद और अरबपति कॉन्स्टेंटिन स्ट्रुकोव को सोने के खनन उद्योग में योगदान के लिए पुतिन के निर्देश पर सम्मान मिल चुका है। फिर भी पिछले साल उनकी प्रमुख गोल्ड कंपनी युझुरालजोलोटो की हिस्सेदारी समेत कई संपत्तियां जब्त कर ली गईं।

पूर्व जज की 100 संपत्तियां जब्त
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज विक्टर मोमोतोव पर 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की होटल चेन अवैध रूप से चलाने का आरोप लगाकर उनकी करीब 100 संपत्तियां जब्त कर ली गईं। अर्थशास्त्री आंद्रेई याकोवलेव के मुताबिक रूस में आर्थिक संसाधन सिकुड़ रहे हैं, इसलिए सत्ता के सबसे करीबी गुट बाकी बची संपत्तियों को निगलने की कोशिश कर रहे हैं।

आंकड़ों में समझें कब्जे की रफ्तार
मॉस्को की आर्थिक एजेंसी AK&M के आंकड़ों से पता चलता है कि रूस में निजी संपत्तियों पर सरकारी कब्जे की रफ्तार कितनी तेजी से बढ़ी है।

साल     कुल विलय और अधिग्रहण (M&A) में जब्त संपत्तियों की हिस्सेदारी
2024     7%
2025     20% से अधिक
2026 (अब तक)     करीब 40%

विदेशी कंपनियां भी चपेट में
इतना ही नहीं रूसी सरकार ने कई बड़ी विदेशी कंपनियों के स्थानीय कारोबार को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है। इनमें स्विस फूड कंपनी नेस्ले, फ्रांसीसी रिटेलर औचन,जापान टोबैको, जर्मन रिटेलर मेट्रो और अमेरिकी कंपनी एप्टार की रूसी शाखा शामिल हैं। क्रेमलिन ने इसे अमित्र देशों की सैन्य कार्रवाइयों का जवाब बताया है।

जब्त संपत्तियों का असली फायदा किसे हो रहा है?
नियमों के मुताबिक, जब्त की गई कंपनियों को खुली नीलामी के जरिए बेचा जाना चाहिए। लेकिन शोध संस्था सीडर के प्रमुख अर्नोल्ड खाचतुरोव के अनुसार, 90% से ज्यादा जब्त संपत्तियां सीधे सरकारी निगमों या पुतिन के लंबे समय से करीबी रहे लोगों के हाथों में जा रही हैं।

उदाहरण के तौर पर ऐसे समझिए अमेरिकी कंपनी एप्टार की रूसी शाखा जिसका सालाना राजस्व 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा था को एक राष्ट्रपति आदेश के जरिए चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव के भतीजे की कंपनी को सौंप दिया गया। इसी तरह, रूस की सबसे बड़ी कार डीलरशिप 'रोल्फ' (Rolf) को इसके संस्थापक सर्गेई पेत्रोव से छीनकर पुतिन के करीबी उमर क्रेमलेव को दे दिया गया।

ड्रोन हमले रोकने में नाकाम रहे तो भी जाएगी कंपनी
इस बात को ऐसे समझिए कि अगस्त में पुतिन ने एक नए आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे इस अभियान के और तेज होने की आशंका है। इसके तहत, यदि कोई निजी कंपनी यूक्रेनी ड्रोन हमलों से अपनी रिफाइनरी, संचार नेटवर्क या औद्योगिक ठिकानों की सुरक्षा करने में विफल रहती है, तो सरकार अस्थायी रूप से उस पर कब्जा कर सकती है। सरकार के मुताबिक, कम से कम 167 बड़े ठिकाने इस दायरे में आते हैं।

गौरतलब है कि संपत्ति के अधिकार कमजोर होने से रूस में विदेशी निवेश बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, यहां तक कि रूस के सबसे बड़े आर्थिक साझेदार चीन के निवेशक भी अब हिचक रहे हैं। वहीं, जिन कारोबारियों की कंपनियां छीनी गई हैं, वे अब यूरोपीय देशों से मांग कर रहे हैं कि इन राष्ट्रीयकृत कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि इनकी कमाई का इस्तेमाल सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध को फंड करने में हो रहा है।