शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 1 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 1 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 1 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 40 मिनट पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 46 मिनट पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 2 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 2 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 2 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 3 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 3 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 4 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 4 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 4 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा 5 घंटे पहले KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा 6 घंटे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह 6 घंटे पहले अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 6 घंटे पहले ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 7 घंटे पहले 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन
Chhattisgarh

सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य

यशवंत सिंह के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक राहत का जरिया रायगढ़, 28 नवम्बर 2026 कभी हर महीने बिजली बिल का इंतजार और उसके भुगतान की चिंता करने वाले धरमजयगढ़ निवासी...

सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। यशवंत सिंह के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक राहत का जरिया

रायगढ़, 28 नवम्बर 2026

कभी हर महीने बिजली बिल का इंतजार और उसके भुगतान की चिंता करने वाले धरमजयगढ़ निवासी यशवंत सिंह राठिया के घर में अब सूरज की रोशनी से बिजली तैयार हो रही है। घर की छत पर लगे सोलर पैनल ने उनकी जिंदगी में एक ऐसा बदलाव लाया है, जिससे न केवल बिजली खर्च से राहत मिली है, बल्कि घरेलू बजट में भी हर महीने बचत होने लगी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर यशवंत सिंह ने सौर ऊर्जा को अपने घर की जरूरत बनाया है। पिछले आठ महीनों से उन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है और उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।

यशवंत सिंह राठिया के लिए हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना घरेलू खर्च का हिस्सा था। परिवार की अन्य जरूरतों के बीच बिजली बिल के लिए भी नियमित रूप से राशि निकालनी पड़ती थी। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। उन्हें पता चला कि घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर सूर्य की ऊर्जा से बिजली का उत्पादन किया जा सकता है और बिजली खर्च में राहत पाई जा सकती है।

योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसका लाभ लेने का निर्णय लिया और अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लिया। इसके बाद उनके घर में सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। देखते ही देखते हर महीने आने वाला बिजली बिल शून्य हो गया। जो राशि पहले बिजली बिल चुकाने में खर्च होती थी, अब वह परिवार की दूसरी आवश्यकताओं को पूरा करने में काम आ रही है।

हर महीने 800 से 1000 रुपये की बचत

यशवंत सिंह बताते हैं कि सोलर पैनल लगने से पहले उन्हें हर महीने 800 से 1000 रुपये तक बिजली बिल देना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलने के बाद पिछले आठ महीनों से उन्हें बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ रहा है। इससे परिवार को नियमित आर्थिक राहत मिल रही है। उनके अनुसार, योजना ने बिजली खर्च कम करने के साथ ही सौर ऊर्जा के महत्व को समझने का अवसर भी दिया है। खुद लाभ लिया, अब दूसरों को भी दिखा रहे राह

योजना का लाभ मिलने के बाद यशवंत सिंह अब केवल अपने घर तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने आसपास के लोगों और पड़ोसियों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे लोगों को अपने अनुभव बताते हुए समझाते हैं कि घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली खर्च को कम किया जा सकता है। उनके घर में आया बदलाव आसपास के लोगों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बिजली खर्च में राहत देने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का भी माध्यम बन रही है। सूरज की रोशनी का उपयोग कर वे अपने घर की बिजली जरूरतें पूरी कर रहे हैं और हर महीने होने वाली बचत का लाभ परिवार को मिल रहा है।

स.क्र./191/चंद्राकर