शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार 1 घंटे पहले मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत 1 घंटे पहले विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 2 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट 2 घंटे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य 2 घंटे पहले AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 3 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 3 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 3 घंटे पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 3 घंटे पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 3 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 3 घंटे पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 3 घंटे पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 3 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 3 घंटे पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 3 घंटे पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 3 घंटे पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 3 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत
राजनीति

विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत

विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत

नई दिल्ली
परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए सरकार ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र का ऐलान कर दिया है। 30 नवंबर को लोकसभा और दो दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। इस दौरान ना तो प्रश्नकाल होगा और ना ही शून्य काल। पूरा फोकस विधेयकों को पास कराने पर ही किया जाएगा। दोनों सदनों के सचिवायलों की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि जरूरी सरकारी विधायी कामकाज के लिए ही विशेष सत्र बुलाया गया है।

विपक्ष भी कसने लगा है कमर
सरकार किसी भी तरह इस विशेष सत्र में दोनों विधेयक पास करा लेना चाहती है। वहीं विपक्ष ने भी विरोध के लिए तैयारी शूरू कर दी है। बीजेपी हर दांव-पेंच का इस्तेमाल करके लोकसभा में दो तिहाई बहुमत जुटा लेना चाहती है। इंडिया गठबंधन अपनी पार्टियों के सांसदों को अपने ही पाले में रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि डीएमके पहले ही इंडिया गठबंधन से छिटक चुकी है। टीवीके ने दावा भी किया है कि डीएमके वोटिंग के दौरान एनडीए का साथ देगी।

एनसीपी को लेकर असमंजस
बीते दिनों बीजेपी और शरद पवार की पार्टी एनसीपी के बीच कई बार वार्ता हुई। हालांकि एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय पर कोई बात नहीं बनी। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं है कि एनसीपी (एसपी) किस पक्ष में रहेगी। इंडिया गठबंधन को एनसीपी को लेकर डर सता रहा है। एनसीपी (SP) के पास आठ लोकसभा के और एक राज्यसभा का सांसद है। शरद पवार के अस्पष्ट रुख ने इंडिया गठबंधन की टेंशन बढ़ा दी है। शरद पवार ने पहले ही कहा था कि अगर लिखित रूप से 50 फीसदी सीटें बढ़ाने की बात होती है तो वह फिर से विचार करेंगे।

विपक्षी सांसदों के दूरी बनाने से भी होगा सरकार को फायदा
विपक्षी सांसद अगर इन दोनों विधेयकों पर सरकार का साथ देते हैं तब तो एनडीए को फायदा होगा ही और अगर कोई दल वोटिंग से दूरी बनाता है तब भी सरकार की चांदी हो जाएगी। सूत्रों ने दावा किया है कि एनडीए ने इन विधेयकों को लेकर बहुमत से ज्यादा 375 सांसदों का जुगाड़ कर लिया है। जाहिर तौर पर सरकार के पास अगर मजबूती ना होती तो संसद का विशेष सत्र भी नहीं बुलाया जाता।

बीते अप्रैल में जब परिसीमन विधेयक पेश किया गया था तब सरकार समर्थन नहीं जुटा पाई थी। विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 234 वोट पड़े थे। सरकार दो तिहाई बहुमत से काफी दूर हो गई थी। हालांकि बंगाल में टीएमसी के टूटने के बाद उसके 20 सांसद एनडीए के साथ जुड़ गए हैं। शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे वाले धड़े में आ गए हैं। वहीं बहुमत के लिए 360 सांसदों की जरूरत है। अगर एनसीपी एसपी और डीएमके का साथ मिलता है तो आंकड़ा 349 पहुंच जाएगा। अब अगर विपक्ष के सांसद नहीं आते हैं तो दो तिहाई बहुमत का आँकड़ा ही कम हो जाएगा। ऐसे में एनडीए को फायदा मिलेगा। अगर विपक्ष के सांसद सरकार के पक्ष में वोट कर देते हैं तब भी विधेयक पास हो जाएगा। अप्रैल की तुलना में विपक्ष की लोकसभा में संख्या कम हो गई है।