गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी 8 मिनट पहले छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? 20 मिनट पहले DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी 23 मिनट पहले बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 38 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने 49 मिनट पहले Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 53 मिनट पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 53 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 53 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव 53 मिनट पहले 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर 1 घंटे पहले 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा 1 घंटे पहले आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य 1 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी 1 घंटे पहले संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 1 घंटे पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया 2 घंटे पहले 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 2 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 2 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 2 घंटे पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी
राष्ट्रीय

DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश?

DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश?

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। इसके बाद DA और DR की दर 60% से बढ़कर 63% हो गई है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। हालांकि, अब सभी की नजरें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हैं। कर्मचारी जानना चाहते हैं कि उनकी बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी, फिटमेंट फैक्टर क्या होगा और नई सैलरी कब से लागू होगी। ऐसे में आइए जानते हैं 8वें वेतन आयोग की ताजा स्थिति क्या है, कर्मचारियों की क्या मांगें हैं और सरकार कब तक इस पर फैसला ले सकती है।

कई राज्यों ने भी बढ़ाया महंगाई भत्ता
केंद्र के साथ कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR बढ़ाने का ऐलान किया है। तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके इसे 63% कर दिया है। वहीं, पंजाब सरकार ने DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यहां महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 नवंबर से लागू की गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। बता दें कि DA और DR में बढ़ोतरी का 8वें वेतन आयोग से सीधा संबंध नहीं है। दोनों अलग-अलग फैसले हैं।

कब आएगा 8वें वेतन आयोग का फैसला?
8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस हिसाब से आयोग मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है। आयोग का काम केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों, पेंशन और रिटायरमेंट से जुड़े फायदों की समीक्षा करना है। इसके अलावा आयोग देश की आर्थिक स्थिति और सरकार के बजट पर पड़ने वाले असर को भी ध्यान में रखेगा। फिलहाल सरकार ने नए वेतनमान, फिटमेंट फैक्टर या न्यूनतम बेसिक सैलरी को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। वित्त मंत्रालय ने 10 अगस्त 2026 को लोकसभा में भी बताया था कि आयोग ने अभी तक अपनी सिफारिशें सरकार को नहीं सौंपी हैं।

कर्मचारियों की क्या हैं मांगें?
कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग से अच्छी सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी मांग है कि न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाई जाए, फिटमेंट फैक्टर में सुधार हो और भत्तों के साथ पेंशन की सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाए। नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने आयोग को दिए अपने ज्ञापन में न्यूनतम बेसिक सैलरी 69,000 रुपये करने और 3.833 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग रखी है।

राज्य कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा?
8वां वेतन आयोग मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए है। इसलिए इसकी सिफारिशें राज्य सरकार के कर्मचारियों पर अपने आप लागू नहीं होंगी। हालांकि, पहले भी कई राज्य सरकारें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को अपनाती रही हैं। लेकिन हर राज्य अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से फैसला लेता है। ऐसे में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें आने के बाद राज्य सरकारें तय करेंगी कि उन्हें कब और किस तरह लागू करना है।