गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत अभी-अभी पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन अभी-अभी संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान अभी-अभी ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 15 मिनट पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 15 मिनट पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 15 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 30 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 30 मिनट पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 30 मिनट पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 30 मिनट पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 45 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 2 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 2 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 2 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी
Chhattisgarh

पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से जिले के...

पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत

इम्पेक्ट न्यूज। दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से जिले के नागरिक अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली खर्च में कमी लाने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

इसी कड़ी में स्कूल पारा निवासी कमल सेठिया ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि इस योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का निर्णय लिया। सोलर पैनल स्थापित होने से अब घर में बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है। इससे परंपरागत बिजली पर निर्भरता कम होगी और हर महीने आने वाले बिजली बिल में भी राहत मिलेगी।

श्री सेठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम परिवारों के लिए काफी लाभदायक है। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से सोलर पैनल लगवाना पहले की तुलना में आसान हुआ है। उन्होंने योजना को घरों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को आर्थिक रूप से राहत पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले के अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने और सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की। स.क्र/1253