गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 1 मिनट पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य 28 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी 28 मिनट पहले संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 46 मिनट पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया 1 घंटे पहले 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 1 घंटे पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 1 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 1 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 1 घंटे पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 2 घंटे पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन
Chhattisgarh

सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र

कोटाडोल तहसील कार्यालय में आवेदन का हुआ त्वरित निराकरण, बिना लंबे इंतजार के मिला आवश्यक शासकीय दस्तावेज समय और श्रम की बचत के साथ ग्रामीणों की शासकीय सेवाओं तक पहुंच हो रही आसान रायपुर, 26...

सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। कोटाडोल तहसील कार्यालय में आवेदन का हुआ त्वरित निराकरण, बिना लंबे इंतजार के मिला आवश्यक शासकीय दस्तावेज

समय और श्रम की बचत के साथ ग्रामीणों की शासकीय सेवाओं तक पहुंच हो रही आसान

रायपुर, 26 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल आम नागरिकों को सरल, सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बन रही है। इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने में सहूलियत मिल रही है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों के आवेदनों का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम कोटाडोल निवासी हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया, जो संवेदनशील प्रशासन और समयबद्ध सेवा प्रदाय का सकारात्मक उदाहरण है।

आवेदन से प्रमाण पत्र प्राप्ति तक का सफर एक ही दिन में पूरा

ग्राम कोटाडोल निवासी हेमंत कुमार ने सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय कोटाडोल में आवेदन प्रस्तुत किया था। उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा उसी दिन आय प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें प्रदान किया गया। आवेदन के दिन ही प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से हेमंत कुमार को न तो लंबा इंतजार करना पड़ा और न ही दस्तावेज प्राप्त करने के लिए बार-बार तहसील कार्यालय आने की आवश्यकता पड़ी। सेवा सेतु की इस सुविधा से उनके समय और श्रम की बचत हुई।

शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सहायक है आय प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र विभिन्न शासकीय योजनाओं, छात्रवृत्ति, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश संबंधी सुविधाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। समय पर आय प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने से कई बार नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों की त्वरित उपलब्धता नागरिकों के लिए राहतकारी साबित हो रही है। हेमंत कुमार को उसी दिन आय प्रमाण पत्र मिलने से आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने में सहूलियत मिलेगी।

ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक बनी शासकीय सेवा प्रणाली

सेवा सेतु पहल का उद्देश्य शासकीय सेवाओं तक आम नागरिकों की पहुंच आसान बनाना तथा आवेदन से लेकर निराकरण तक की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए यह पहल महत्वपूर्ण है, क्योंकि आवश्यक दस्तावेजों के लिए बार-बार शासकीय कार्यालयों तक आने-जाने में समय और धन दोनों खर्च होते हैं। आवेदनों के त्वरित निराकरण से नागरिकों को इन परेशानियों से राहत मिल रही है।

जमीनी स्तर पर साकार हो रही सुशासन की अवधारणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नागरिक केंद्रित प्रशासन और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए शासकीय सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा मिल रहा है।

ग्राम कोटाडोल के हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना दर्शाता है कि नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए शासकीय सेवाओं का त्वरित प्रदाय संभव है। सेवा सेतु की यह पहल शासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी कम करने के साथ प्रशासन के प्रति जन विश्वास को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

क्रमांक: 11283/ओम/लोकेश/