गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 1 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 1 मिनट पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 1 मिनट पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 16 मिनट पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 55 मिनट पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 1 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 1 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 2 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 2 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 3 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 3 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 3 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 4 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 4 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 5 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 6 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 6 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 6 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा
राष्ट्रीय

सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल

सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल

नई दिल्ली

CJP नेता सौरभ दास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो गया है। सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट को इसकी जानकारी दी है। खास बात है कि पासपोर्ट में जानकारी में गड़बड़ी को लेकर पहले उन्हें विदेश जाने से रोका गया था। दास का कहना था कि उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन सरकार ने उनकी यात्रा पर रोक लगा दी।

केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया है कि सौरभ दास के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है। वहीं, सीजेपी नेता के वकीलों ने कहा है कि उन्हें लुक आउट नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अदालत ने सरकार से दास की याचिका पर जवाब मांगा है। सरकार की तरफ से कोर्ट पहुंचे एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया चेतन शर्मा ने कहा है कि पासपोर्ट में विसंगतियों के चलते उनकी भारतीय नागरिकता पर भी असर पड़ सकता है।
सौरभ दास को शोकॉज नोटिस दे चुकी है सरकार

बुधवार को ही दास को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उनसे पासपोर्ट में जन्मस्थान से जुड़ी विसंगतियों के बारे में जवाब मांगा गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, 'मैं बताना चाहता हूं कि पासपोर्ट आवेदन में आवेदक को सही जानकारी देने की घोषणा करनी होती है। यदि किसी भी चरण में कोई विसंगति पाई जाती है या अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी दी जाती है और यह तथ्य छिपाने के दायरे में आता है, तो हम आवेदक को अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हैं।'

उन्होंने कहा, 'संबंधित कानून एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर को सौरभ दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें उनसे जन्मस्थान के संबंध में सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।'
हाई कोर्ट पहुंच गए थे सौरभ दास

खास बात है कि जब दास को एयरपोर्ट पर रोका गया, तो उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था। उन्होंने कहा था कि यात्रा से ठीक पहले इमीग्रेशन काउंटर पर ही रोक दिया गया था। वहां उन्हें पता चला था कि पासपोर्ट को लेकर नोटिस जारी हुआ है। बाद में सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने सवाल उठाए थे कि इससे पहले भी दास दो देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन तब सवाल नहीं उठा।

दास के वकील ने कोर्ट को बताया था, 'मेरे मुवक्किल को आव्रजन काउंटर पर रोका गया। उन्हें कोई आदेश नहीं दिखाया गया। न तो कोई लुकआउट सर्कुलर था और न ही किसी प्राधिकारी ने उनके विदेश जाने पर रोक लगाई थी।' वकील ने कहा, 'वह आज ही एक नयी याचिका पर सुनवाई का अनुरोध करते हैं। वह अब भी 27 नवंबर को ब्रिटेन पहुंच सकते हैं, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था है।'

दीपके की तरफ से ये भी आरोप लगाए गए थे कि जब 7 सात साल पहले इसी सरकार ने पासपोर्ट जारी किया था, तो तब गड़बड़ियां क्यों नहीं मिलीं। उन्होंने कहा था कि सीजेपी का गठन होने और दास का पार्टी का मुख्य चेहरा बनाए जाने के बाद ये कार्रवाई की जा रही है। खबरें हैं कि चेन्नई स्थिति क्षेत्रीय कार्यालय से पासपोर्ट जारी किया गया था।