गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी 1 मिनट पहले बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 16 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 31 मिनट पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 31 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 31 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य 58 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी 58 मिनट पहले संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 1 घंटे पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया 1 घंटे पहले 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 2 घंटे पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 2 घंटे पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 2 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 2 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 2 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र
Chhattisgarh

बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी

मेहनत, लगन और उन्नत कृषि तकनीक से लिख रहीं आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत शासकीय योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान रायपुर, 26 नवंबर 2026 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’...

बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। मेहनत, लगन और उन्नत कृषि तकनीक से लिख रहीं आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत

शासकीय योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

रायपुर, 26 नवंबर 2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता से सफलता की नई कहानियां भी लिख रही हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत विषेशरा की श्रीमती गायत्री उइके ने खेती और मछली पालन को अपनी आजीविका का आधार बनाकर लखपति दीदी बनने का सपना साकार किया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

ग्राम पंचायत विषेशरा में गंगा महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती गायत्री उइके ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी आजीविका के साधनों का विस्तार किया है। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित डबरी में मछली पालन के साथ ही उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर सब्जी उत्पादन शुरू किया। मचान एवं मल्चिंग विधि से बरबटी, लौकी और मटर की खेती कर वे अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। खेती और मछली पालन के समन्वय से उन्होंने अपनी आमदनी बढ़ाकर लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल की है।

श्रीमती गायत्री उइके की सफलता इस बात का उदाहरण है कि उपलब्ध स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और शासकीय योजनाओं के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में आय के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। एक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जुड़कर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही परिवार की खुशहाली में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिहान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत कुदारी में भी एकीकृत कृषि समूह के तहत महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य जिमीकंद का उत्पादन कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्नत कृषि पद्धतियों और विविध आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के लिए आय के नए रास्ते खुल रहे हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर उनके कौशल विकास, उद्यमशीलता और आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि, सब्जी उत्पादन एवं मछली पालन जैसी गतिविधियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही महिला सशक्तीकरण का आधार बन रही हैं।

लखपति दीदी बनीं श्रीमती गायत्री उइके की सफलता ग्रामीण महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम, उन्नत तकनीक और शासकीय योजनाओं के बेहतर उपयोग से आर्थिक समृद्धि की राह प्रशस्त की जा सकती है। बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अब अपने सपनों को साकार करने के साथ ही परिवार और समाज के आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

11292/दीपक