गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत अभी-अभी पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन अभी-अभी संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान अभी-अभी ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 15 मिनट पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 15 मिनट पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 15 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 30 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 30 मिनट पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 30 मिनट पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 30 मिनट पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 45 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 2 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 2 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 2 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी
Chhattisgarh

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का अध्ययन कलेक्टर ने अधिकारियों एवं...

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का अध्ययन

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछे संविधान से संबंधित प्रश्न

रायपुर, 26 नवंबर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउनहॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस दौरान सभी ने संविधान के आदर्शों, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आम नागरिकों एवं बच्चों को भारतीय संविधान का अध्ययन करना चाहिए, ताकि वे संविधान की मूल भावना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बेहतर ढंग से समझ सकें। संविधान हमारे देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्श हमें एक सशक्त, समरस एवं प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्र प्रथम की भावना और कर्तव्यबोध के साथ कार्य करने का संदेश दिया है। हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करना चाहिए। संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भारतीय संविधान से संबंधित विभिन्न प्रश्न भी पूछे। इस संवाद के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संवैधानिक प्रावधानों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने पर जोर दिया गया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बिश्वरंजन ने संविधान की महत्ता, उसके मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्तंभ है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। संविधान के प्रति सम्मान और संवैधानिक मूल्यों का पालन एक जिम्मेदार नागरिक की पहचान है।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संवैधानिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।