बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग अभी-अभी बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 17 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 17 मिनट पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 47 मिनट पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 47 मिनट पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 1 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 1 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 1 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 1 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 1 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 2 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 2 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 3 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 3 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 3 घंटे पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 3 घंटे पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह
छत्तीसगढ़

बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग

बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग

16.73 करोड़ की कार्ययोजना पर घमासान, 25,533 पौधों के रोपण और 2.42 करोड़ के खर्च का मांगा हिसाब

  • पौधों की खरीदी में टेंडर प्रक्रिया से बचने का आरोप
  • मजदूरी भुगतान, मापन पुस्तिका और जियो-टैग रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
  • जांगला और इतामपार में 12 हजार से अधिक पौधों की स्वीकृति पर सवाल

बीजापुर, 25 नवंबर 2026। बीजापुर जिले में वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। प्रशासन द्वारा जारी स्पष्टीकरण पर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने पलटवार करते हुए इसे भ्रामक, अधूरा और आंकड़ों के पीछे वास्तविकता छिपाने का प्रयास बताया है। उन्होंने पौधों की खरीदी, मजदूरी भुगतान, सामग्री की दरों और कार्यों के भौतिक सत्यापन को लेकर कई गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक मंडावी ने कहा कि प्रशासन का स्पष्टीकरण मूल आरोपों का जवाब नहीं देता है। प्रशासन ने 16.73 करोड़ रुपये की राशि को तीन वर्षों की स्वीकृत कार्ययोजना बताया है, लेकिन योजना की पारदर्शिता और क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

25,533 पौधों के रोपण का दावा, जमीन पर कितने सुरक्षित?

विधायक ने प्रशासन द्वारा 25,533 पौधों के रोपण के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोपण स्थलों की पूरी सूची, जियो-टैग तस्वीरें, भौतिक सत्यापन रिपोर्ट और वर्तमान में जीवित पौधों की वास्तविक संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि केवल आंकड़े प्रस्तुत करने से प्रशासन की जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। रोपे गए पौधों की वास्तविक स्थिति और उनके संरक्षण की व्यवस्था भी जनता के सामने रखी जानी चाहिए।

1.82 करोड़ की मजदूरी, मानव दिवसों का मांगा हिसाब

प्रेस विज्ञप्ति में उद्धृत प्रशासन के स्पष्टीकरण के अनुसार अब तक 2.42 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिसमें 1.82 करोड़ रुपये मजदूरी तथा करीब 59 लाख रुपये सामग्री पर खर्च होने की बात कही गई है। मंडावी ने सवाल उठाया कि यदि वास्तविक पौधारोपण की स्थिति दावों के अनुरूप नहीं है, तो इतनी बड़ी संख्या में मानव दिवस किस कार्य के लिए सृजित किए गए हैं। उन्होंने मजदूरी भुगतान की सूची, मस्टर रोल, उपस्थिति रजिस्टर और संबंधित कार्यस्थलों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।

आंध्र प्रदेश से पौधों की खरीदी पर भी उठाए सवाल

विधायक ने आरोप लगाया कि सामग्री पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पौधों के स्रोत, प्रति पौधे की कीमत, ट्री गार्ड, वर्मी कम्पोस्ट और उर्वरकों की दरों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम से पौधों की कथित खरीदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रशासन ने इस संबंध में अब तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। उन्होंने पूछा कि यदि सरकारी योजनाओं में शासकीय नर्सरी अथवा उद्यानिकी विभाग से पौधे लेने की अनिवार्यता है, तो अन्य राज्यों से खरीदी किस आधार पर की गई?

टेंडर प्रक्रिया से बचने के लिए खरीदी को टुकड़ों में बांटने का आरोप

विधायक विक्रम मंडावी ने आरोप लगाया कि पौधों, खाद और अन्य सामग्रियों की खरीदी जानबूझकर 40 से 50 हजार रुपये के बीच रखी गई, ताकि निविदा प्रक्रिया से बचा जा सके। उन्होंने एक ही कार्य को कई हिस्सों में बांटकर खरीदी किए जाने की आशंका जताते हुए इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि संकुल स्तरीय संघ (CLF) के माध्यम से खरीदी किए जाने का हवाला देकर जिला पंचायत अपनी निगरानी और जवाबदेही से नहीं बच सकती। विधायक ने सभी आपूर्तिकर्ताओं, कोटेशन, खरीदी आदेश, राशि के मद और भुगतान संबंधी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने यह भी पूछा कि खरीदी गई खाद का उपयोग कब किया गया।

दो ग्राम पंचायतों में 12 हजार से अधिक पौधों की स्वीकृति क्यों?

मंडावी ने ग्राम पंचायत जांगला और इतामपार में 12 हजार से अधिक पौधों के रोपण की स्वीकृति पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि जिले की अन्य ग्राम पंचायतों की तुलना में इन दोनों पंचायतों को इतनी बड़ी संख्या में पौधारोपण की स्वीकृति किस आधार पर दी गई? इसके साथ ही उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों की सहमति, राज्य एवं केंद्र सरकार की आवश्यक अनुमति तथा योजना के निर्धारित नियमों और मापदंडों के पालन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है।

मापन पुस्तिका और उपयोगिता प्रमाण पत्र कहां हैं?

विधायक ने तीन वर्षीय कार्ययोजना की वैधानिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि योजना के तहत तीन वर्षों के लिए कार्य स्वीकृत करने का प्रावधान है, तो उससे संबंधित नियम और दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने प्रथम वर्ष का उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) और मापन पुस्तिका (MB) उपलब्ध कराने की मांग करते हुए सवाल किया कि यदि मापन पुस्तिका तैयार नहीं की गई है, तो भुगतान किस आधार पर किया गया?

मुख्यमंत्री से विधायक की प्रमुख मांगें

  • पौधारोपण स्थलों का तत्काल स्वतंत्र भौतिक सत्यापन कराया जाए।
  • जियो-टैग तस्वीरें, बिल, भुगतान आदेश और CLF के दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।
  • पौधों की खरीदी के स्रोत, दरों और आपूर्तिकर्ताओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
  • खरीदी में निविदा प्रक्रिया और वित्तीय नियमों के पालन की जांच हो।
  • मजदूरी भुगतान, मस्टर रोल, मापन पुस्तिका और उपयोगिता प्रमाण पत्र सार्वजनिक किए जाएं।
  • ग्राम पंचायतवार स्वीकृत कार्यों और वास्तविक पौधारोपण का विवरण जारी किया जाए।

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कागजी आंकड़ों से वास्तविकता नहीं छिपाई जा सकती। जनता बहाने नहीं, जवाबदेही चाहती है।