मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 41 मिनट पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 58 मिनट पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 1 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 2 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 2 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 4 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 5 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 5 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 5 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 5 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 5 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 5 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 5 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 6 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 7 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 7 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 7 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 9 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति
अंतरराष्ट्रीय

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान

ढाका 
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना जल्द बांग्लादेश लौटने वाली हैं. शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की प्लानिंग कर रही हैं.  शेख हसीना पिछले दो साल से ज्यादा समय से भारत में रह रही हैं. उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी दी कि वे 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी। 

16 दिसंबर को बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ मनाई जाती है. यह पहली बार है जब हसीना ने अपनी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय की है. ऐसे में बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी तनाव और बढ़ने की आशंका है. शेख हसीना ने न सिर्फ अपने कागजात वापस मांगे हैं बल्कि बांग्लादेश सरकार से अपनी वापसी के लिए बांग्लादेश की सरकारी एयरलाइन 'बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस' की व्यवस्था करने की भी मांग की है। 

हसीना के प्रवक्ता प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने कहा है कि चूंकि पांच अगस्त 2024 को शेख हसीना को बांग्लादेशी विमान से भारत लाया गया था इसलिए अब उन्हें दिल्ली से ढाका भेजने के लिए बांग्लादेशी सरकार उनके हवाई सफर का इंतजाम करे। 

शेख हसीना की पार्टी छोड़ चुके कई नेता
बांग्लादेश से भागकर शेख हसीना जब से भारत आई हैं, तब से लेकर अब तक उनकी राजनीतिक पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग के कई नेता या तो पार्टी छोड़ चुके हैं या फिर कट्टरपंथियों से छुपकर किसी तरह जीवन जी रहे हैं। ऐसे में शेख हसीना की वतन वापसी उनकी रगों में एक बार फिर से जोश भर सकती है और बांग्लादेश में फिर से शेख हसीना की पार्टी मजबूत होना शुरू हो सकती है।

शेख हसीना को बांग्लादेश क्यों छोड़ना पड़ा
बंग्लादेश में छात्र आंदोलन के हिंसक रूप ले लेने के बाद 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया था। सेना के दबाव में शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और वह भारत आ गई थीं। तब से लेकर अब तक पिछले दो सालों से वह भारत की शरण में रह रही हैं।

बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री की बेटी
बता दें कि शेख हसीना बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री रहे शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं। उन्हें बंगबंधु भी कहा जाता है और वह बांग्लादेश के संस्थापक भी थे। पाकिस्तान के साथ जब बांग्लादेश की आजादी को लेकर जंग छिड़ी थी तो उस लड़ाई का नेतृत्व मुजीबुर रहमान ने ही किया था। हालांकि, एक सैन्य तख्तापलट में 15 अगस्त 1975 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

शेख हसीना की वापसी मुमकिन बनाना सरकार की जिम्मेदारी
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने कहा कि संविधान के खिलाफ जाकर हसीना को देश से बाहर किया गया था. ऐसे में यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि 16 दिसंबर को 'विजय दिवस' (विक्ट्री डे) पर उनकी वापसी मुमकिन बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। 

लौटने पर होगी शेख हसीना को जेल?
इस मामले में बांग्लादेश सरकार के प्रवक्ता ने कोई जवाब नहीं दिया है. बांग्लादेश के एक मंत्री ने रविवार को कहा था कि अगर शेख हसीना लौटती हैं तो उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें वापस लाने के लिए भेजने को लेकर बांग्लादेश सरकार की भारत के लिए कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।