सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 मिनट पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 15 मिनट पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 15 मिनट पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 46 मिनट पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 46 मिनट पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 52 मिनट पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 1 घंटे पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 1 घंटे पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 1 घंटे पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत 1 घंटे पहले ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी 1 घंटे पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 2 घंटे पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 2 घंटे पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 2 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 2 घंटे पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 2 घंटे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर 3 घंटे पहले शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम 3 घंटे पहले नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम
Chhattisgarh

विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

जांच प्रकरणों के नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण पर दिया गया मार्गदर्शन अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026 विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने और जांच प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

इम्पेक्ट न्यूज। अम्बिकापुर। जांच प्रकरणों के नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण पर दिया गया मार्गदर्शन

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026

विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने और जांच प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 23 नवंबर 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं 35 प्राचार्य शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य संजय सिंह एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर, जिला सूरजपुर के प्राचार्य आशीष भट्टाचार्य ने विभागीय जांच की प्रक्रिया, नियमों एवं विभिन्न चरणों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला में आरोप पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं का परीक्षण, अभिलेख एवं दस्तावेजों का संकलन, साक्ष्यों की जांच, संबंधित पक्षों के कथन दर्ज करने तथा जांच प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 एवं संबंधित सेवा नियमों के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

विषय विशेषज्ञों ने प्रारंभिक जांच, निर्धारित नियमों के अनुरूप विभागीय कार्यवाही, आरोपों का साक्ष्य आधारित परीक्षण, अभिलेखों का विधिवत संधारण, निष्पक्षता के साथ साक्ष्यों एवं कथनों की जांच तथा समय-सीमा में त्रुटिरहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लंबित विभागीय जांच प्रकरणों के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय जांच की प्रक्रिया को गंभीरता से समझने तथा किसी भी प्रकार की शंका का विषय विशेषज्ञों के माध्यम से समाधान प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विभागीय कार्यवाही में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए नियमों के प्रभावी पालन को बढ़ावा देना है। —00— समाचार क्रमांक 116/2026/विशाल