सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम अभी-अभी जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम अभी-अभी महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 6 मिनट पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 15 मिनट पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 30 मिनट पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 30 मिनट पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 30 मिनट पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत 30 मिनट पहले ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी 30 मिनट पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 1 घंटे पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 1 घंटे पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 1 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 1 घंटे पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 1 घंटे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर 2 घंटे पहले शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम 2 घंटे पहले नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री 2 घंटे पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय 3 घंटे पहले राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित
Chhattisgarh

जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम

देशभर के पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी, जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन, हॉट एयर बैलून, कयाकिंग और ट्रेकिंग सहित विविध साहसिक गतिविधियां होंगी...

जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। देशभर के पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी, जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन, हॉट एयर बैलून, कयाकिंग और ट्रेकिंग सहित विविध साहसिक गतिविधियां होंगी आकर्षण का केंद्र

स्थानीय युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए खुलेंगे नए अवसर

रायपुर, 23 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से परिपूर्ण जशपुर जिले को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में जशपुर जम्बूरी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने और स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आयोजित होने वाली जशपुर जम्बूरी में साहसिक खेलों, प्रकृति पर्यटन, जनजातीय कला-संस्कृति और पारंपरिक खानपान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को आकर्षक, रोमांचक और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जम्बूरी के माध्यम से देशभर के युवाओं, पर्यटकों, साहसिक खेल प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों को जशपुर की खूबसूरत वादियों, पहाड़ों, झरनों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

साहसिक खेलों से रोमांचित होंगे पर्यटक जशपुर जम्बूरी 2026 में साहसिक पर्यटन को विशेष महत्व दिया जाएगा। आयोजन के दौरान रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन, हॉट एयर बैलून और विभिन्न एडवेंचर गेम्स जैसी रोमांचक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके साथ ही कयाकिंग और बोटिंग सहित जल क्रीड़ा गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और पर्यटकों को रोमांच तथा साहसिक खेलों का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

प्रकृति की गोद में ट्रेकिंग, नेचर वॉक और बर्ड वॉचिंग का मिलेगा आनंद जम्बूरी में प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेकिंग, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग और प्रकृति फोटोग्राफी जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से प्रतिभागी जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे वन क्षेत्रों, पहाडि़यों और जैव विविधता को करीब से जान सकेंगे। इसके अलावा साइकिलिंग, तीरंदाजी, रस्साकशी और पारंपरिक ग्रामीण खेलों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

जनजातीय कला-संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से रूबरू होंगे पर्यटक जशपुर जम्बूरी में जिले की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और स्थानीय परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिलेगी। आयोजन स्थल पर जनजातीय कला, बांस शिल्प, हस्तनिर्मित वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल पर्यटकों को स्थानीय खानपान और स्वाद से परिचित कराएंगे।

टेंट कैंपिंग, बोनफायर और सांस्कृतिक संध्या के आयोजन से पर्यटकों को प्रकृति के बीच मनोरंजन के साथ जनजातीय जीवनशैली, लोककला और परंपराओं को करीब से अनुभव करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा तथा उत्पादों के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करेगा।

पर्यटन के विस्तार से स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा जशपुर जम्बूरी 2026 केवल पर्यटन और मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल साबित होने की उम्मीद है। आयोजन से स्थानीय युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, होमस्टे संचालकों, हस्तशिल्प कलाकारों, छोटे व्यवसायियों और पर्यटन सेवाओं से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकेंगे।

पर्यटकों की भागीदारी से स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों, हस्तशिल्प और पर्यटन सेवाओं को व्यापक बाजार उपलब्ध होने की संभावना है। इससे पर्यटन आधारित रोजगार एवं स्वरोजगार गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

मयाली और देशदेखा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों को मिलेगी नई पहचान प्राकृतिक सौंदर्य, हरी-भरी वादियों, झरनों, पहाड़ों और वन संपदा से समृद्ध जशपुर जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। जशपुर जम्बूरी के माध्यम से मयाली, देशदेखा सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को देशभर के पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से जशपुर को साहसिक एवं प्रकृति पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने के साथ स्थानीय जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।

जशपुर जम्बूरी 2026 पर्यटन को नई दिशा देने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने और रोजगार के अवसरों का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन बनने की उम्मीद है। प्रकृति, रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का यह अनूठा संगम जशपुर को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

क्रमांक-11178/सुनील त्रिपाठी/नूतन