सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम अभी-अभी जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम अभी-अभी महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 6 मिनट पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 15 मिनट पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 29 मिनट पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 30 मिनट पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 30 मिनट पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत 30 मिनट पहले ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी 30 मिनट पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 1 घंटे पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 1 घंटे पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 1 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 1 घंटे पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 1 घंटे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर 2 घंटे पहले शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम 2 घंटे पहले नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री 2 घंटे पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय 3 घंटे पहले राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित
Chhattisgarh

सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न

सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण में लिया हिस्सा, विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर दिया गया जोर अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/ सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के...

सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न

इम्पेक्ट न्यूज। अम्बिकापुर। सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण में लिया हिस्सा, विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/

सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में 21 एवं 22 नवंबर 2026 को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैनिक स्कूल सहित अम्बिकापुर एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल एवं दक्षताओं का विकास करते हुए विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यालयों में सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक शैक्षिक वातावरण विकसित करना था।

प्रशिक्षण में वियान्नी इंग्लिश मीडियम स्कूल, उदयपुर, मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल, पेंड्रा रोड, सेंट हरकेवाल विद्यापीठ हाई स्कूल, अम्बिकापुर, अडानी विद्या मंदिर, सरगुजा, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, कल्याणपुर, सूरजपुर तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, मैनपाट सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।

सीबीएसई द्वारा नामित संसाधन विशेषज्ञ उमेश शर्मा, पीजीटी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सूरजपुर तथा रमन मिश्रा, उप-प्राचार्य, कृष्णा पब्लिक स्कूल, बिलासपुर ने प्रशिक्षण प्रदान किया। विशेषज्ञों ने विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया।

विद्यालय के पुस्तकालय में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 4ः30 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं एवं अनुभव साझा करने के माध्यम से शिक्षकों ने विषय की व्यावहारिक समझ विकसित की। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण निर्माण तथा स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से समझाने पर विशेष जोर दिया गया। —00— समाचार क्रमांक 111/2026/विशाल