सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम अभी-अभी जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम अभी-अभी महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 6 मिनट पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 15 मिनट पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 29 मिनट पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 29 मिनट पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 29 मिनट पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत 29 मिनट पहले ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी 29 मिनट पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 1 घंटे पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 1 घंटे पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 1 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 1 घंटे पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 1 घंटे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर 2 घंटे पहले शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम 2 घंटे पहले नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री 2 घंटे पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय 3 घंटे पहले राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित
Chhattisgarh

‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत

मोबाइल से ऑनलाइन टोकन की सुविधा से बच रहा समय और मेहनत, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों में उत्साह अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/ किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता...

‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत

इम्पेक्ट न्यूज। अम्बिकापुर। मोबाइल से ऑनलाइन टोकन की सुविधा से बच रहा समय और मेहनत, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों में उत्साह

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/

किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। ‘तुहंर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे अपने मोबाइल से धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इस सुविधा से किसानों को समिति के चक्कर लगाने और टोकन कटवाने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। घर बैठे टोकन मिलने से किसानों का समय, श्रम और आने-जाने का खर्च बच रहा है।

शासन की इस डिजिटल सुविधा का लाभ ग्राम पंचायत मुड़ेसा के रहने वाले किसान ठाकुर प्रसाद के परिवार को भी मिल रहा है। उन्होंने अपनी माता श्रीमती समुद्री बाई के नाम से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन काटा है। परिवार के पास लगभग 100 क्विंटल धान विक्रय का रकबा है, जिसमें से फिलहाल 40 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया है। शेष धान के लिए आगामी दिनों में टोकन काटेंगे।

किसान ठाकुर प्रसाद ने बताया कि पहले धान विक्रय के लिए टोकन कटवाने में काफी परेशानी होती थी। किसानों को समिति तक जाना पड़ता था और इसमें समय भी लगता था। अब मोबाइल के माध्यम से घर बैठे टोकन काटने की सुविधा मिलने से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि समिति में धान खरीदी की व्यवस्था भी बहुत अच्छी चल रही है। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से किसानों की परेशानी कम हुई है और पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हो गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन ने किसानों को मोबाइल से टोकन काटने की अच्छी सुविधा दी है। इससे किसान खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। वर्तमान में महंगाई के कारण खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों का खर्च बढ़ा है। ऐसे में धान का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में तकनीक के उपयोग से किसानों की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। ‘तुहंर टोकन’ ऐप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसान अपनी सुविधानुसार घर बैठे धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता और किसानों की सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है। शासन की किसान हितैषी व्यवस्था से किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है। —00— समाचार क्रमांक 112/2026/विशाल