सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम अभी-अभी जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम अभी-अभी महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 6 मिनट पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 15 मिनट पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 29 मिनट पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 30 मिनट पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 30 मिनट पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत 30 मिनट पहले ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी 30 मिनट पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 1 घंटे पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 1 घंटे पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 1 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 1 घंटे पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 1 घंटे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर 2 घंटे पहले शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम 2 घंटे पहले नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री 2 घंटे पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय 3 घंटे पहले राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित
मनोरंजन

शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर

शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर बहुत जल्द एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. वह अब होस्टिंग करते नजर आएंगे. उनकी इस होस्टिंग का कनेक्शन रामायण से है. वह रामायण को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज को होस्ट करेंगे.

शशि थरूर 'इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स' नाम की डॉक्यूमेंट्रई सीरीज को होस्ट करेंगे. यह चार एपिसोड की सीरीज होगी, जिसे सात दिसंबर को डिस्कवरी और डिस्कवरी प्लस पर दिखाया जाएगा. इसके जरिए वह एशिया के अलग-अलग देशों में रामायण के सफर और वहां की संस्कृतियों में इसके बदलते स्वरूप को समझाते नजर आएंगे.

भारत को केंद्र में रखकर बनाई गई यह सीरीज बताएगी कि रामायण किस तरह भारत की सीमाओं से निकलकर एशिया के अलग-अलग देशों तक पहुंची और वहां की संस्कृति का हिस्सा बन गई. इसमें कंबोडिया, श्रीलंका, थाईलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया में रामायण और उसके स्थानीय रूपों को दिखाया जाएगा. सीरीज बताएगी कि इन देशों में रामायण के पात्रों, प्रसंगों और मूल विचारों को किस तरह अलग-अलग सांस्कृतिक संदर्भों में अपनाया गया.

शशि थरूर दर्शकों को रामायण के अलग-अलग संस्करणों से रूबरू कराएंगे. वह इसके साहित्यिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर बात करेंगे.

इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर थरूर का कहना है कि धार्मिक महत्व से इतर रामायण हमेशा से उनकी साहित्यिक रूचि का विषय रहा है. यह ऐसी कथा है, जिसने सदियों और संस्कृतियों का सफर तय किया है. उन्होंने बताया कि वर्षों से वह रामायण के अलग-अलग रूपों और इसकी प्रस्तुतियों के बारे में पढ़ते और समझते रहे हैं. हर संस्करण उस समाज के बारे में कुछ बताता है, जिसने उसे अपने ढंग से गढ़ा है.

थरूर के मुताबिक, रामायण की इस व्यापक सांस्कृतिक पहुंच को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से उन्होंने इस सीरीज की मेजबानी करने का फैसला किया. सीरीज के चारों एपिसोड राम, सीता, हनुमान और रावण पर केंद्रित होंगे. इसमें अलग-अलग देशों में इन पात्रों के चित्रण और उनसे जुड़े मूल्यों में आए बदलावों को समझा जाएगा.