रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 8 मिनट पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 17 मिनट पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 18 मिनट पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 31 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 37 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 37 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 52 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 2 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट
Chhattisgarh

बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग

बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग

इम्पेक्ट न्यूज। बिलासपुर।

रनवे विस्तार के लिए 63 करोड़ और एटीसी टावर के लिए 40 करोड़ का प्रस्ताव चार महीने से लंबित, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना जारी

बिलासपुर। बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विकास और हवाई सेवाओं के विस्तार की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट में एयरपोर्ट के लिए 103 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की मांग की है। समिति के अनुसार, रनवे विस्तार के लिए 63 करोड़ और नए एटीसी टावर के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पिछले चार महीने से शासन स्तर पर लंबित है।

रनवे विस्तार के बिना बड़े विमानों का संचालन मुश्किल

समिति का कहना है कि रनवे का विस्तार किए बिना बिलासपुर से पर्याप्त हवाई सेवाएं शुरू करना संभव नहीं है। वर्तमान में एयरपोर्ट से केवल एटीआर-72 विमान संचालित हो रहे हैं। गर्मियों में ये विमान भी पूरी क्षमता के साथ उड़ान नहीं भर पाते।

रनवे विस्तार के लिए आवश्यक जमीन पिछले एक साल से उपलब्ध है, लेकिन बजट के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। लोक निर्माण विभाग ने करीब चार महीने पहले 63 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा था, जो अब तक मंत्रालय स्तर पर लंबित है।

स्थायी एटीसी टावर की भी जरूरत

एयरपोर्ट पर स्थायी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर नहीं होने से भी हवाई सेवाओं के विस्तार में बाधा आ रही है। इसके निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी लंबित है। समिति ने दोनों प्रस्तावों को अनुपूरक बजट में शामिल कर तत्काल राशि स्वीकृत करने की मांग की है।

महाधरना जारी, आंदोलन में शामिल हुए लोग

एयरपोर्ट के विकास और नियमित हवाई सेवाओं की मांग को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना जारी रहा। धरने में रवि बनर्जी, बद्री यादव, अनिल गुलेरी, ऋषिराज सिंह गौतम, मोहन जायसवाल, शिरीष कश्यप, प्रकाश बहलरानी, समीर अहमद ‘बबला’, देवेंद्र सिंह ठाकुर, प्रतीक तिवारी, डॉ. प्रदीप राही, पंकज सिंह ठाकुर, संदीप बाजपेयी, मजहर खान, संतोष पिपलवा, अखिल अली और मोहसिन अली सहित अन्य लोग शामिल हुए।