रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग अभी-अभी बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 9 मिनट पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 10 मिनट पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 23 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 29 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 29 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 44 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 56 मिनट पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 1 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 2 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना
Chhattisgarh

दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

रायपुर, 22 नवंबर 2026 जनजातीय समाज के महानायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा जिले में जनजातीय गौरव वाटिका विकसित की जाएगी। वन एवं जलवायु...

दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

जनजातीय समाज के महानायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा जिले में जनजातीय गौरव वाटिका विकसित की जाएगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर स्थित मेंडका डोबरा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

जनजातीय वीरों के बलिदान और गौरवशाली इतिहास का स्मरण

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जिससे नई पीढ़ी तक वीरों की गाथाएं पहुंच रही हैं।

उन्होंने देश की आजादी और संस्कृति की रक्षा के लिए हुए संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि 17 नवंबर 1913 को राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित मानगढ़ पहाड़ी पर संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में हुए भील जनजातीय आंदोलन के दौरान ब्रिटिश सेना ने एकत्रित आदिवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसे मानगढ़ नरसंहार या आदिवासी जलियांवाला बाग कहा जाता है। इस घटना में लगभग 1,500 जनजातीय लोगों (महिलाओं, पुरुषों और बच्चों) के शहीद होने का उल्लेख मिलता है।

साथ ही कोमाराम भीम, अल्लूरी सीताराम राजू और रानी कमलापति के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भोपाल रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा जाना ऐतिहासिक विरासत का सम्मान है।

संस्कृति, संग्रहालय भ्रमण और मेला-मड़ई पर निर्देश

जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को लेकर श्री कश्यप ने निम्नलिखित निर्देश दिए। जनजातीय गौरव वाटिका दंतेवाड़ा में विकसित करने के लिए वन विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़ के जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण कराने की व्यवस्था करने को कहा गया। उन्होंने पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण और बेहतर आयोजन के लिए कलेक्टर को विस्तृत रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए गए।

पद्मश्री विभूतियों सहित प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में विधायक चौतराम अटामी ने जनजातीय लोककला और परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महानायकों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री सम्मानित डॉ. बुधरी ताती और डॉ. रामचंद्र गोडबोले को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और उपलब्धि हासिल करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी। समारोह में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, मांझी-चालकी, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।