शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 मिनट पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 30 मिनट पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 30 मिनट पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 48 मिनट पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 1 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 1 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 1 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 1 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 1 घंटे पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 1 घंटे पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 2 घंटे पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 2 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 2 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 2 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 2 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 2 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
व्यापार

Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल

मुंबई 

सोने-चांदी सस्ते होते जा रहे हैं, लोग खरीदते जा रहे हैं. क्योंकि अब 12 रुपये में प्योर सोना और 15 रुपये में चांदी मिल रही है, जिससे पिछले कुछ वर्षों में सोने-चांदी में निवेश करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इसका मुख्य कारण खरीदारी के पैटर्न में आया बदलाव है. मुख्यतौर पर सोना-चांदी खरीदने के दो विकल्प हैं- फिजिकल और डिजिटल। 

डिजिटल खरीदारी में आए बदलाव ने छोटे-छोटे निवेशकों को सोने-चांदी में निवेश के लिए आकर्षित किया है. खासकर जब से गोल्ड-सिल्वर के ETF मार्केट में आए हैं. आंकड़े बता रहे हैं कि भारतीय खुदरा निवेशकों का रुझान गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) की ओर तेजी से बढ़ा है. पिछले एक साल के दौरान इन फंड्स में रिकॉर्ड निवेश देखने को मिला है। 

बाजार में इस समय टाटा गोल्ड ETF लगभग 12 रुपये में, Groww Gold ETF 12 रुपये में, Angel One Gold ETF 12 रुपये में और DSP Gold ETF करीब 12 रुपये में मिल रहे हैं. जबकि मार्केट में सोने का भाव 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है. एक ग्राम खरीदने के लिए भी करीब 13 हजार रुपये की जरूरत होगी. जबकि ETF के माध्यम निवेशक सिर्फ 12 रुपये में सोना खरीद रहे हैं. अगर 12-15 रुपये सोना-चांदी बिक रहे हैं तो जाहिर है, निवेशक आकर्षित होंगे। 

बता दें, मौजूदा समय में चांदी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो है. जबकि ETF के माध्यम से 15 रुपये में मिल रहा है. टाटा सिल्वर ETF, Groww सिल्वर ETF और कोटक सिल्वर ETF, DSP Silver ETF, Quant Silver EFT करीब 15 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से उपलब्ध हैं. Angle One silver ETF का एक यूनिट तो 5 रुपये में मिल रहा है. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या महज 12 से 15 रुपये की सस्ती यूनिट कीमत ही निवेशकों के इस भारी उत्साह की असली वजह है?

'सस्ता' नहीं, बल्कि 'छोटी यूनिट'
निवेश की दुनिया में अक्सर यह भ्रम होता है कि 12 रुपये वाला ETF, 100 रुपये वाले ETF से सस्ता है. असल में किसी ETF की प्रति यूनिट कीमत (NAV) इस बात पर निर्भर करती है कि फंड हाउस ने एक यूनिट को सोने या चांदी की कितनी मात्रा (जैसे 0.01 ग्राम या 0.1 ग्राम) से जोड़ा है.उदाहरण के लिए अगर सोने की कीमत 1,21,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो 0.001 ग्राम सोने का मूल्य लगभग 12 रुपये होगा। 

हालांकि जहां फिजिकली सोना या चांदी खरीदने के लिए हजारों या लाखों रुपये एक साथ चाहिए होते हैं, वहीं 12-15 रुपये प्रति यूनिट होने से छात्र, नौकरीपेशा और नए निवेशक अपनी जेब के अनुसार हर महीने छोटी-छोटी राशि से निवेश कर पा रहे हैं. हालिया क्रैश में जब सोना 1.21 लाख रुपये और चांदी 1.50 लाख रुपये के आसपास फिसली, तो निवेशकों को कम कीमत पर अधिक यूनिट्स जमा करने का आकर्षक मौका मिला। 

केवल 12-15 रुपये की कम कीमत ही नहीं, बल्कि कई अन्य ठोस कारणों ने भी गोल्ड और सिल्वर ETF की लोकप्रियता को बढ़ाया है. फिजिकल सोना-चांदी खरीदने पर मेकिंग चार्ज, शुद्धता की चिंता और लॉकर में रखने का खर्च आता है. इसके विपरीत ETF में 99.5% से 99.9% तक शुद्ध धातु होती है और यह सीधे डीमैट खाते में सुरक्षित रहती है. शेयर बाजार के कामकाज के समय निवेशक कभी भी मौजूदा बाजार भाव पर अपनी यूनिट्स खरीद या बेच सकते हैं, जिससे तुरंत नकदी की सुविधा मिलती है।  

हालांकि निवेशकों को ETF चुनते समय केवल 12 या 15 रुपये की कम कीमत देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए. फंड का एक्सपेंस रेशियो, ट्रैकिंग एरर और बाजार में उसकी लिक्विडिटी जरूर जांचनी चाहिए। 

ETF का जलवा
आलम ये है कि सितंबर 2026 के अंत तक गोल्ड ETF का कुल AUM ₹1,86,310 करोड़ के पार पहुंच चुका है. वहीं सिल्वर ETF का कुल AUM ₹81,636 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों (नवंबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक की 12 महीनों की अवधि) के मुताबिक पिछले एक साल में भारतीय निवेशकों ने गोल्ड और सिल्वर ETF में रिकॉर्ड ₹88,505 करोड़ का शुद्ध निवेश किया है. जिसमें गोल्ड ETF में ₹64,788 करोड़ और सिल्वर ETF में ₹23,717 करोड़ का निवेश आया है. सिर्फ जनवरी 2026 में गोल्ड ETF में ₹24,040 करोड़ का रिकॉर्ड मासिक निवेश दर्ज किया गया था। 

वहीं जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच सिल्वर ETF में ₹17,601 करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ है. जबकि पूरे कैलेंडर वर्ष 2025 में यह आंकड़ा ₹23,472 करोड़ था. आंकड़े बता रहे हैं कि म्यूचुअल फंड से ज्यादा गोल्ड सिल्वर ETF को निवेशक तरजीह दे रहे हैं. गोल्ड-सिल्वर ETF और फंड ऑफ फंड्स (FoF) म्यूचुअल फंड दोनों ही सोने और चांदी में निवेश करने के आसान तरीके हैं, लेकिन इनमें काम करने के तरीके, खाते की जरूरत और खर्च में बड़ा अंतर है। 

सीधा जवाब यह है कि खर्च के मामले में गोल्ड-सिल्वर ETF हमेशा सस्ता पड़ता है, क्योंकि FoF में अंडरलाइंग ETF के खर्च के ऊपर म्यूचुअल फंड का अतिरिक्त खर्च भी जुड़ जाता है. आंकड़ों से साफ है कि सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद निवेशकों ने घबराकर पैसे निकालने के बजाय गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनाई है। 