गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं 1 मिनट पहले बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट 1 मिनट पहले राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 14 मिनट पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 1 घंटे पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा 1 घंटे पहले एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति 1 घंटे पहले भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल 2 घंटे पहले कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने 2 घंटे पहले युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित 2 घंटे पहले सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV 3 घंटे पहले बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू 3 घंटे पहले Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना 4 घंटे पहले पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम 4 घंटे पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित 4 घंटे पहले बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी 4 घंटे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा 4 घंटे पहले LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना 4 घंटे पहले टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन 7 घंटे पहले छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली
Chhattisgarh

पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान के संरक्षण और औषधीय पौधों के संवर्धन के...

पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान के संरक्षण और औषधीय पौधों के संवर्धन के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मदद दी जा रही है। इन योजनाओं के तहत वैद्यों को हर्बल गार्डन तैयार करने, औषधीय पौधों के संरक्षण, पारंपरिक उपचार पद्धतियों के प्रमाणीकरण और जड़ी-बूटियों के प्रसंस्करण के लिए तकनीकी एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

88 वैद्यों ने साझा किए अनुभव

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के वनधन केंद्र गोदाम, मोहला में आयोजित जिला स्तरीय पारंपरिक वैद्य सम्मेलन में बोर्ड की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस सम्मेलन में जिले के 88 पारंपरिक वैद्यों ने भाग लिया और अपने उपचार से जुड़े अनुभव व पारंपरिक ज्ञान को साझा किया।

वन संरक्षण पर दिया गया जोर

सम्मेलन में मोहला-मानपुर के वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने कहा कि वन, वनौषधि, पारंपरिक वैद्य और उनका ज्ञान आपस में जुड़े हुए हैं। वनों के संरक्षण से ही औषधीय पौधों की उपलब्धता बनी रह सकेगी और वैद्य अपने पारंपरिक ज्ञान से आम लोगों को उपचार का लाभ दे पाएंगे। उन्होंने वैद्यों से वन संरक्षण में सक्रिय सहयोग की अपील की, जिस पर सभी वैद्यों ने वन संरक्षण में वन विभाग का साथ देने का संकल्प लिया।

हीलर हर्बल गार्डन और पल्वराइजर मशीन जैसी योजनाएं

औषधि पादप बोर्ड के कंसल्टेंट अमित गुप्ता ने बताया कि बोर्ड द्वारा वैद्यों के लिए हीलर हर्बल गार्डन योजना चलाई जा रही है। इसके अलावा वैद्यों के निवास वाले गांवों के स्कूलों में हर्बल गार्डन विकसित करने और उनकी देखरेख के लिए तकनीकी व आर्थिक सहायता का प्रावधान है। साथ ही वैद्यों की पारंपरिक उपचार पद्धतियों का क्यूसीआई (QCI) के माध्यम से प्रमाणीकरण कराने और जड़ी-बूटियों की पिसाई के लिए वैद्य समूहों को निःशुल्क पल्वराइजर मशीन देने की योजना भी संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ उज्जवल पोरवाल, सहायक आयुक्त (आदिम जाति कल्याण) संजय कुर्रे, औषधि पादप बोर्ड के अधिकारी तथा वैद्य संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।