गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित 13 मिनट पहले सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV 35 मिनट पहले बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू 1 घंटे पहले Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना 1 घंटे पहले पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम 1 घंटे पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित 1 घंटे पहले बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी 2 घंटे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा 2 घंटे पहले LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना 2 घंटे पहले टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन 4 घंटे पहले छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 13 घंटे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 13 घंटे पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज 13 घंटे पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक 13 घंटे पहले सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया 13 घंटे पहले घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 13 घंटे पहले एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच 13 घंटे पहले अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत 13 घंटे पहले अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई 13 घंटे पहले अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई
राजनीति

पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना

पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना

भोपाल 

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखने के संकेत दे दिए हैं। सियासी एंट्री की अटकलों के बीच उन्होंने मंच से महिलाओं की समस्याओं को आवाज देने की बात कही और इसी के साथ सरकार पर भी निशाना साधा। पूर्व सीएम की पत्नी ने कहा कि मुझे महिलाएं अपनी समस्याएं बताती है तो मैं सोचती हूं उन्हें कैसे हल करुं?

अशोकनगर में दिया अपना पहला राजनीतिक भाषण
दरअसल, उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के 23वें दिन जिले में एक जनसभा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की पत्नी अमृता राय (Amrita Rai) सियासी रंग में नजर आई। उन्होंने न केवल मंच से अपना पहला राजनीतिक भाषण दिया, बल्कि राज्य और केंद्र सरकार पर तीखे हमले करते हुए जनता से अपने अधिकारों और स्वाभिमान के प्रति जागने की बात कही। साथ ही बोलीं कि दिग्विजय सिंह के साथ मैं भी सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहूंगी।

कहा फूल को वोट देने का क्या हश्र हुआ
अमृता राय ने अपने भाषण में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा मुझे रास्ते में महिलाएं मिल रही है, जो बताती है कि 20 साल से फूल पर वोट डाल रहे हैं, लेकिन आज क्या हश्र हुआ। इसका कारण है कि आप अपने अधिकारों का सही से पालन नहीं कर रहे हैं। आप लोग सोचिए जब आप फूल में वोट डालते हैं कोई प्रलोभन होगा, उस प्रलोभन को छोड़ दीजिए। उन समस्याओं के लिए पांच-पांच साल करके आज 20-25 साल हो गए, न पानी आया और न बिजली मिली, न पेंशन मिली और न मुआवजा। अमृता ने कहा कि जनता ने उन्हें महंगाई, शिक्षा, बिजली और खाद न मिलने जैसी अनगिनत समस्याएं बताई है। मैं सोचती हूं कि ऐसा क्या करूं कि समस्या दूर हो जाए।

राम मंदिर और मुफ्त अनाज के बहाने केंद्र पर हमला
अमृता ने तीखे तेवर अपनाते हुए भ्रष्टाचार और गरीबी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, चाहे भगवान राम के घर चोरी हो रही हो या आपके अधिकारों की चोरी, इसके खिलाफ आपको जागना होगा। जब ये लोग राम को नहीं छोड़ रहे, तो वो आपको क्या छोड़ेंगे। सरकार कहती है 80 करोड जनता को मुफ्त अनाज दे रही है, तो फिर जनता भूखी क्यों है, गरीबी क्यों है, आज जनता को जागना होगा।

चर्चाः क्या प्रदेश राजनीति में सक्रिय होने की तैयारी
अमृता ने भविष्य की राजनीति का खाका खींचते हुए कहा कि बाबा महाकाल और भगवान राम की प्रेरणा से ही विग्विजय सिंह यह यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया, हम आपके जीवन में सुधार लाना चाहते हैं। मैं आपके साथ हमेशा खड़ी हूं और दिग्विजय के साथ भी आपके हर सुख-दुख में तत्पर रहूंगी। मुझे महिलाओं की बताई हर समस्या याद रहेगी और मैं पूरे मंच व दिग्विजय को भी आपकी समस्याएं याद दिलाती रहूंगी। अमृता राय के भाषण ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। चर्चा है कि मंच से सीधे तौर पर जनता से जुड़ना यह इशारा है कि वे अब मध्य प्रदेश की सक्रिय राजनीति में भूमिका निभाने की तैयारी कर चुकी हैं।