बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 1 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 1 मिनट पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 31 मिनट पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 31 मिनट पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 45 मिनट पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 46 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 1 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 1 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 1 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 1 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 2 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 2 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 2 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 3 घंटे पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 3 घंटे पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 4 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका
छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा: बिलासपुर में 542 महिलाएं मिलीं अपात्र, मृतकों के खातों में भी पहुंची राशि, विभाग ने वसूले ₹30 लाख

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा: बिलासपुर में 542 महिलाएं मिलीं अपात्र, मृतकों के खातों में भी पहुंची राशि, विभाग ने वसूले ₹30 लाख

बिलासपुर। Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की पात्रता जांच के दौरान 542 महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। जिले में योजना का लाभ ले रहीं 4 लाख 17 हजार 902 महिलाओं के सत्यापन के दौरान ये मामले सामने आए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपात्र हितग्राहियों से अब तक करीब 30 लाख रुपये की वसूली की है।

अधिकारियों के मुताबिक अपात्र हितग्राहियों की पहचान और वसूली की कार्रवाई लगातार जारी है। शेष हितग्राहियों के सत्यापन के बाद अपात्रता के कुछ और मामले सामने आने की संभावना जताई गई है।

31 किश्तों में 12.16 अरब रुपये का भुगतान

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। राशि सीधे आधार लिंक बैंक खातों में जमा की जाती है। बिलासपुर जिले में योजना के तहत अब तक 31 किश्तों में करीब 12.16 अरब रुपये हितग्राहियों के खातों में जमा किए जा चुके हैं।

मृत हितग्राहियों के खातों से राशि निकालने के मामले भी मिले

पात्रता जांच के दौरान ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें योजना का लाभ लेने वाली कुछ हितग्राहियों की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद उनके बैंक खातों से योजना की राशि आहरित की गई। विभाग ने ऐसे मामलों में संबंधित उत्तराधिकारियों से राशि की वसूली की है। अब तक इस तरह के मामलों में 7 लाख 60 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है।

98.58 प्रतिशत हितग्राहियों का सत्यापन पूरा

महतारी वंदन योजना में पात्रता जांच के लिए KYC को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। जिले में योजना से जुड़ी 4,17,902 महिलाओं में से 4,11,989 की KYC पूरी हो चुकी है। इस तरह जिले में 98.58 प्रतिशत हितग्राहियों का सत्यापन पूरा हो गया है। शेष हितग्राहियों की KYC और पात्रता जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। विभाग के मुताबिक शेष सत्यापन पूरा होने के बाद योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वाले कुछ और मामलों की पहचान हो सकती है।

एक नजर में महतारी वंदन योजना जांच

  • कुल हितग्राही: 4,17,902
  • KYC पूरी: 4,11,989
  • सत्यापन: 98.58%
  • अपात्र पाए गए: 542
  • अपात्र हितग्राहियों से वसूली: करीब ₹30 लाख
  • मृत हितग्राहियों से जुड़े मामलों में वसूली: ₹7.60 लाख
  • जारी किश्तें: 31
  • कुल भुगतान: करीब ₹12.16 अरब
  • मासिक सहायता: ₹1,000