सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 51 मिनट पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 1 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 1 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 1 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 1 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 1 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 1 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 1 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 1 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 2 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 2 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 2 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 2 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 4 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 4 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 4 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 5 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 5 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी
छत्तीसगढ़

ड्वेन ब्रावो पहुंचे पाहंदा, गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से की बातचीत, कहा कैरेबियन द्वीप से चलकर आया हूँ, आपका काम देखने…

  • इम्पेक्ट न्यूज. दुर्ग।

महिलाओं ने ब्रावो को बताया किस प्रकार से गौठान के माध्यम से बढ़ रहीं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर

वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के पाहंदा पहुंचे। उन्होंने यहां के गौठान में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से चर्चा की।

महिलाओं ने ब्रावो को बताया कि किस प्रकार गौठान के माध्यम से उनके लिए आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर खुले हैं। ब्रावो के साथ दुभाषिये भी आए थे, जिनके माध्यम से वे अपनी बात महिलाओं से कर रहे थे।

ब्रावो ने महिलाओं से कहा कि उनकी यह सोच है कि दुनिया महिलाओं की तरक्की से आगे बढ़ेगी। दुनिया को आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना होगा। उन्हें ऐसे अवसर उपलब्ध कराने होंगे जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए आजीविकामूलक गतिविधियों को अपनाना होगा।

श्री ब्रावो को महिलाओं ने बताया कि गौठान के माध्यम से हमें यह अवसर मिला है। यहां बड़ी संख्या में पशु आते हैं, जिनके गोबर से वे कंपोस्ट खाद का निर्माण कर रही हैं। ब्रावो ने कहा कि दुनिया भर में जैविक खेती के लिए लोग आगे बढ़ रहे हैं। आप लोग यहां इसे अपना रहे हैं यह बहुत अच्छा है।

उन्होंने कहा कि आप लोग ऐसे संसाधनों के साथ काम कर रहे हैं जो आपके बीच से ही हैं। ब्रावो ने महिलाओं को बताया कि उनका यहां आने का मकसद ऐसी महिलाओं से मिलना था जो अपने पैरों पर खड़ा होने आर्थिक अवसरों की तलाश में घर से निकली हैं। आपसे मिलने मैं इतने दूर अपने वतन से आपके पास आया हूँ। आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई है। आप लोगों ने मेरा इतना अच्छा स्वागत किया, इससे मैं अभिभूत हूँ।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने ब्रावो को पाहंदा स्थित गौठान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह गौठान नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना अंतर्गत बनाया गया है जो प्रदेश सरकार की योजना है।

इस योजना के माध्यम से गोवंश के संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहा है ताकि पशुधन के उचित दोहन के माध्यम से किसानों की आय भी बढ़ाई जा सके और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए अपनी आय बढ़ा सकें। इसके लिए गायों के लिए उपयुक्त चारे की उपलब्धता के साथ ही नालों का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है।

साथ ही सब्जियों के उत्पादन के लिए बाड़ी आदि भी लगाई जा रही है। इस तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संपूर्ण रूप से गति देने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। ब्रावो ने इस पहल की प्रशंसा की।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *