Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
RajneetiState News

दंतेवाड़ा उपचुनाव : 29 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर विचार करने के लिए 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति की बैठक होगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ-साथ एआईसीसी छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया 29 अगस्त को सुबह 10 बजे इंडिगों के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेंगे। और उसी दिन रात्रि 7.40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अरूण उरांव 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *