सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 7 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 7 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 7 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 7 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 7 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 7 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 8 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 8 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 8 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 8 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 8 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 8 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 8 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 8 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 9 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 9 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 9 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 9 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 9 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 9 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
छत्तीसगढ़

भगवान की शरण में बघेल-सिंहदेव: आज अमरकंटक जाएंगे CM भूपेश बघेल…

Impact desk.

छत्तीसगढ़ की राजनीति में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल की खींचतान के बीच इस खेल के दोनों प्रमुख खिलाड़ी भगवान की शरण में पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मंगलवार को दिल्ली स्थित अपने घर में पूजा-हवन करके लौटे हैं, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजमेरगढ़ और अमरकंटक जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे। वे अनूपपुर के राजेंद्रग्राम स्थित इंदिरा गांधी केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां से कार से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के राजमेरगढ़ जाएंगे। यह छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची पहाड़ी चोटी मानी जाती है। राज्य सरकार वहां पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश में है। मुख्यमंत्री उन कार्यों का भी जायजा लेंगे।

वे पहले ही गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को पर्यटन जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। करीब एक घंटे वहां बिताने के बाद मुख्यमंत्री अमरकंटक पहुंचेंगे। तीर्थ क्षेत्र में उनका नर्मदा कुंड में स्नान-दर्शन और पूजा का कार्यक्रम है। वे अमरकंटक में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अमरकंटक स्थित एक आश्रम पर बड़ी आस्था है। ऐसे मौकों पर जब-तब वे वहां जाते रहे हैं।

मरवाही उपचुनाव के लिए मैदान में उतरने से पहले भी मार्च 2020 में मुख्यमंत्री अमरकंटक में पूजा करने पहुंचे थे। उस यात्रा में मुख्यमंत्री ने नर्मदा उद्गम परिसर स्थित 11 शिवलिंगों पर रुद्राभिषेक किया था। राजनीतिक खींचतान और शक्ति प्रदर्शन के बीच दोनों नेताओं की धार्मिक अनुष्ठान भी चर्चा में हैं।

मान्यता बचाने अमरकंटक में नहीं उतरेगा हेलिकॉप्टर
मान्यता है कि नर्मदा उद्गम स्थल को लांघना ठीक नहीं होता है। इस मान्यता को बचाने के लिए मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर वहां न उतरकर कुछ किमी दूर राजेंद्रग्राम स्थित इंदिरा गांधी केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के हेलिपैड पर उतरेगा। वहां से सीएम सड़क मार्ग से ही आगे जाएंगे।

सिंहदेव ने बताया था, परिवार में सुख-शांति के लिए पूजा थी
मंगलवार शाम दिल्ली से लौटे टीएस सिंहदेव ने कहा, घर में सुख-शांति, समृद्धि के लिए पूजा रखी थी। वही पूजा थी, कोई विशेष बात नहीं थी। उन्होंने कहा, आजकल घर वाले ऐसी पूजा रख रहे हैं। कल के दिल्ली प्रवास में किसी राजनीतिक मुलाकात अथवा चर्चा से भी सिंहेदव ने इंकार किया था।

सिंहदेव ने खोपा देव से भी मन्नत मांगी है
करीब आठ महीने पहले सूरजपुर के खोपाधाम गए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव वहां 101 बकरे चढ़ाने की मन्नत मांग आए हैं। हालांकि, उन्होंने यह मन्नत किस मकसद के लिए मांगी उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है। उस समय सिंहदेव ने कहा था, मन्नत पूरी होने से पहले इसकी जानकारी सार्वजनिक करने से बैगा ने मना किया हुआ है। खोपा देव को लेकर स्थानीय मान्यता है कि यहां मांगी गई मन्नत एक साल के भीतर पूरी हो जाती है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *