बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 1 घंटे पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 1 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 2 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 2 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 2 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 4 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 4 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
Beureucrate

नए शिक्षा सत्र से पहले एक्शन मोड में सरकार, बड़े बदलाव के संकेत, पी दयानंद और एस प्रकाश हटाए जा सकते हैं…

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर.

छत्तीसगढ़ में अगला शिक्षा सत्र नई सरकार के हिसाब से संचालित करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। माना जा रहा है कि 15 जून से पहले सरकार शिक्षा विभाग में कई बड़े फेरबदल को अंजाम दे सकती है। इसमें समग्र शिक्षा अभियान और एससीईआरटी के संचालक पी दयानंद और लोक शिक्षण संचालक एस प्रकाश को हटाकर किसी अन्य को बिठाया जा सकता है।

भूपेश सरकार शिक्षा विभाग में अब तक का सबसे बड़ा आपरेशन करने की तैयारी में है। इसके लिए प्रमुख सचिव गौरव ​द्विवेदी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि नई सरकार के मुताबिक सचिव से लेकर संयुक्त संचालक तक की पूरी टीम बदल दी जाए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कलेक्टर—एसपी कान्फरेंस के बाद भूपेश सरकार ने कई जिलों के कलेक्टर व एसपी बदल दिए। इसके बाद रायपुर में फिलहाल कलेक्टर के तौर पर किसी की पोस्टिंग नहीं की गई है। वहीं नवीन शिक्षा सत्र को लेकर सरकार की बड़ी प्लानिंग चल रही है।

ज्ञात हो कि भूपेश बघेल ने सीएम बनने के बाद अपनी पहली प्रशासनिक सर्जरी की थी उसमें बिलासपुर के कलेक्टर पी दयानंद को समग्र शिक्षा अभियान के संचालक के पद पर बिठा दिया था। माना जा रहा है कि बीते छह माह में दयानंद नई सरकार के साथ अपनी पटरी बिठा पाने में नाकाम रहे।

सूत्रों ने बताया कि कई मसलों पर दयानंद का रूख उपर के अधिकारियों से इतर रहा। जिसके कारण कई बार विवाद की स्थि​ति भी खड़ी हुई। समर कैंप के मसले पर शिक्षा विभाग के दो आला अफसरों के बीच रस्सा कसी चलती रही।

इधर शिक्षा विभाग में सचिव के तौर पर आने वाले समय में किसी ऐसे चेहरे को बिठाने की कवायद है जिसके माध्यम से पूरी व्यवस्था को टाप टू बाटम स्क्रीनिंग की जा सके। फिलहाल कई आईएएस अफसरों के कैडर में वापस लौटने का इंतजार है जिसमें सोनमणी बोरा और मनिंदर कौर द्विवेदी भी हैं। इनमें से किसी को शिक्षा विभाग के कमान सौंपी जा सकती है।

इधर संचालक लोक शिक्षण विभाग एस प्रकाश का करीब तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इन्हें भी हटाया जाना सुनिश्चित माना जा रहा है।

इसके अलावा राज्य शैक्षिक अनुसंधान में अतिरिक्त संचालक के तौर पर सुनिता जैन पदस्थ हैं। वे करीब 5 बरस से विभाग में टिकी हुई हैं। भाजपा के एक बड़े नेता के करीबी होने के कारण प्राध्यापक सुनिता जैन को मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग से यहां प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। सूचना है कि इसके लिए भी विभागीय स्तर पर विभाग प्रमुख से अभिमत मांगा गया है। ​

वैसे ही समग्र शिक्षा अभियान में बीते एक दशक से पदस्थ संयुक्त संचालक के कुमार उप संचालक से पदोन्नत होकर टिके हैं। इन्हें भी पूर्व भाजपा सरकार का करीबी होने के चलते हटाए जाने की चर्चा है।

कुल मिलाकर इम्पेक्ट के पास जो सूचना है उसके मुताबिक शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल के पीछे केवल प्रशा​सनिक ढांचा को बदलने का मसला ना होकर कुछ दूसरे कारण भी हैं। ज्ञात हो कि राज्य में शिक्षा विभाग का बजट सबसे ज्यादा है। इस विभाग में हाल ही में सप्लायरों की भूमिका को लेकर मीडिया में बड़ा हल्ला भी मच चुका है। ऐसे में बदलाव के कारणों में इंटरनल ​पालिटिक्स की भूमिका ज्यादा बड़ी होने की प्रबल संभावना है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *