बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 57 मिनट पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 1 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 1 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 1 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 1 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 1 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 1 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 3 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 4 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
Naxal

जिस गांव से उठे थे नक्सलियों के खिलाफ स्वर, बदली नहीं तस्वीर उस, अम्बेली गाँव की

पी रंजन दास. बीजापुर।

5 मई सन् 2005 को गुरूवार का दिन था और ठीक इसके कुछ दिन पहले भैरमगढ़ के पास बेलचर गांव में नक्सलियों ने जवानों से भरी 407 वाहन को निषाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें सात जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद जवानों ने आस-पास के इलाके में मारपीट शुरू कर दी थी।

इस घटना से परेशान होकर 5 जून 2005 को बेदरे मार्ग पर स्थित अम्बेली गांव में ग्रामीणों ने एक बैठक आहुत कर नक्सलियों के खिलाफ लड़ने का निर्णय लिया था और यही से शुरू हुई थी नक्सलियों के खिलाफ स्वस्फूर्त आंदोलन जिसे बाद में सलवा जुडूम का नाम दे दिया गया और नक्सलियों के खिलाफ ग्रामीणों की यह स्वस्फूर्त लड़ाई राजनीतिकरण का षिकार हो गया ।

परिणामस्वरूप इस आंदोलन को शुरू करने का विचार करने वाले अम्बेली गांव के सात ग्रामीणों का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया और कुछ दिन बाद उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों के खिलाफ शुरू किए गए इस आंदोलन से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अब संपूर्ण बस्तर में नक्सलवाद नाम का आतंक के साथ नक्सलियों का सफाया हो जाएगा, परंतु सुप्रीम कोर्ट ने इसे हिंसक आंदोलन करार देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया और इसे बंद कर दिया गया।

परंतु तीन साल तक इस आंदोलन के चलते कई लोग नक्सलियों के हाथों मारे गए तो सैकड़ों गांव जुडूम के लोगां ने अपने हाथों से उजाड़ दिए, नतीजतन हजारों ग्रामीण घर से बेघर हो गए तो कई ग्रामीणों के हाथों उनका कई वर्षों से बना बनाया जमीन जायदाद तक छूट गया, बावजूद आज भी इस आंदोलन को शुरू करने वाले गांव अम्बेली और करकेली की तस्वीर आज भी वैसे ही है।

जैसे 2005 और उससे पहले था। जिस गांव की सोच को सरकार ने हाथों हाथ लेकर नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी फौज खड़ी की थी और आज उसी गांव की सुध लेने के लिए सरकार का कोई भी नुमाइंदा अम्बेली तक नहीं पहुंच पाता है, जिसके चलते आज भी अम्बेली में माओवादियों का प्रभाव बना हुआ है।

इस गांव से होकर पक्की सड़क बेदरे तक बन तो रही है, परंतु इस गांव में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी कोई भी सुविधाएं दूर-दूर तक नजर नहीं आती। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि आज भी इस गांव में माओवादी जब भी आते हैं तो सलवा जुडूम शुरू करने के बदले ग्रामीणों को जमकर प्रताड़ित करते हैं।

सरकार ने बेस कैम्पों के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को राष्टीय राजमार्ग तथा अन्य स्थानों पर लाकर बसा तो दिया, परंतु लचर व्यवस्था और अनदेखी के चलते जहां कई ग्रामीणों को नक्सलियों के हाथों जान गंवानी पड़ी, वही दाने-दाने को मोहताज होकर लोगों को बेस कैम्पों से वापस नक्सलियों की शरण में अपने गांव लौटना पड़ा।

करीब डेढ़ से दो सौ की आबादी वाले अम्बेली गांव कहलाने को बेदरे को जोड़ती कच्ची सड़क के किनारे बसी हुई है, लेकिन कच्ची सड़क के सहारे ही विकास गांव का होना था, वह जुडूम खत्म होने के बाद भी नहीं हो सका है। कुटरू और करकेली इन दो बसाहटो के बीच अम्बेली गांव आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।

रोजमर्रा की जरूरतें आज भी कुटरू अथवा करकेली में भरने वाले साप्ताहिक बाजार से ही पूरी हो पाती है। घनी आबादी ना होने के बावजूद ग्रामीणो की छोटी-मोटी जरूरतें बड़ी मुष्किल से पूरी हो पाती है। हालांकि कुटरू को बेदरे से जोड़ी कच्ची सड़क पर अब भी नक्सलियों का प्रभाव है। हालात ऐसे है कि वर्षों बाद भी इस सड़क पर नक्सलियों के भय से आवागमन की सुविधा नहीं मिलती है।

बेदरे तक आवागमन सुविधा के नाम पर इकलौती बस है, परंतु पिछले पंद्रह दिनों से वह भी बंद है। ग्रामीणों का आरोप हैं कि जुडूम से निर्मित हालात से जैसे-तैसे उबरने के बाद भी अब भी वे सरकार की पहुंच से कोसो दूर है। जिन हालातों में वे जी रहे हैं, उनकी पीड़ा को करीब से जानने ना तो प्रशासन का कोई नुमाइंदा या पहुंचता है और ना ही जनप्रतिनिधि। स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, नतीजतन मरीज आज भी खाट पर लिटाकर कुटरू पहुंचाने की मजबूरी बनी हुई है।

विकास के नाम पर गांव की बस्तियां में नए निर्माण कार्य दरकिनार है, रोजगार तो दूर की बात। ग्रामीणों का कहना हैं कि सरकार की इस बेरूखी के चलते अम्बेली की तस्वीर आज भी वैसी है जैसे जुडूम से पहले थी। इधर, सलवा जुडूम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले और इस आंदोलन को आगे तक लेकर चलने वाले जुडूम नेता रहे कुटरू के मधुकर राव बताते हैं कि उस दौरान नक्सलियों ने सलवा जुडूम की सोच को लोगों तक पहुंचाने वाले सात लोगों की हत्या कर दी थी, आंदोलन काफी हद तक सही दिशा में चलाया गया था, परंतु सरकार की उदासीनता के चलते यह आंदोलन बिना परिणाम के ही खत्म हो गया।

आज यह आलम है कि आज भी अम्बेली गांव में नक्सलियों का उतना ही दबदबा और पहुंच है जितना जुडूम से पहले था और आज भी नक्सली सलवा जुडूम के नाम पर गांव वालों को हमेशा प्रताड़ित कर सुविधाओं से मोहताज है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *