रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 40 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 41 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 42 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 43 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 45 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 46 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 1 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 1 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 2 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 2 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 2 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 2 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 2 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
छत्तीसगढ़

सार्थक अनुशंसाओं के साथ कृषि विश्वविद्यालय संघ का 44वां कुलपति अधिवेशन सम्पन्न

कृषि स्नातक उद्यमी और व्यवसायी बन सकें ऐसी हो कृषि शिक्षा प्रणाली

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

स्नातक कृषि शिक्षा के स्वरूप पर पुनर्विचार करने हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ का 44वां वार्षिक कुलपति अधिवेशन आज यहां सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का समापन कृषि स्नातकों को कृषि उद्यमी एवं कृषि व्यवसायी के रूप में तैयार करने के लिए राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक कृषि शिक्षा की प्रणाली में तदनुसार परिवर्तन किए जाने की अनुशंसाओं के साथ हुआ।

इस दो दिवसीय अधिवेशन में देश के विभिन्न कृषि एवं अन्य समवर्गी विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए। इस दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान कुल सात सत्रों का आयोजन किया गया जिनमें स्नातक स्तर की कृषि शिक्षा को और प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आई.आई.एम. अहमदाबाद से प्रो. अनिल गुप्ता एवं प्रो. सुखपाल सिंग तथा इरमा, आणंद के प्रो. शैलेन्द्र द्वारा व्याख्यान भी दिया गया।

दो दिवसीय कुलपति अधिवेशन के समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों द्वारा एक मत से प्रस्ताव पारित किया गया कि कृषि स्नातकों को कृषि उद्यमी एवं व्यवसायी के रूप में तैयार करने के लिए स्नातक कृषि शिक्षा के स्वरूप में परिवर्तन किया जाना आवश्यक है। कृषि शिक्षा का स्वरूप ऐसा होना चाहिए कि स्नातक स्तर की शिक्षा समाप्ति के साथ ही विद्यार्थी अपना स्वयं का उद्यम अथवा व्यवसाय स्थापित करने के योग्य बन सके।

इसके साथ ही कृषि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो कृषि के क्षेत्र में भविष्य में आने वाले खतरों और जोखिमों से निबटने तथा अवसरों का लाभ उठाने में कृषि छात्रों की मददगार बने। अधिवेशन में यह अनुशंसा भी की गई कि भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ इस संबंध में केन्द्रीय भूमिका निभाए और पाठ्यक्रम परिवर्तन की प्रक्रिया में थिंक टैंक के रूप में कार्य करे।

बैठक में कृषि छात्रों को कृषि का व्यवहारिक ज्ञान अधिक से अधिक देने के लिए किसानों के खेतों में अधिक समय बिताने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही कृषि शिक्षा के अकादमिक एवं अनुसंधान पक्ष को और ज्यादा सुदृढ़ किये जाने की जरूरत जताई गई। इसके अलावा कृषि शिक्षा प्रणाली में सुधार हेतु पाठ्यक्रम निर्धारित करने के लिए कृषि से संबंधित अन्य हितग्राहियों जैसे प्रगतिशील कृषकों, सफल कृषि उद्यमियों, कृषि व्यवसायियों का भी सहयोग लेने पर बल दिया गया। यह भी कहा गया कि कृषि शिक्षा में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नवाचार और उद्यमिता विकास को भी शामिल किया जाए।

उल्लेखनीय है कि कुलपति अधिवेशन में देश के अनेक कृषि एवं समवर्गी विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए जिनमें कृषि एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय शिवमोगा (कर्नाटक) के कुलपति डाॅ. एम.के. नाइक, बिधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय, मोहनपुर (पश्चिम बंगाल) के कुलपति डाॅ. डी.डी. पात्रा, ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के कुलपति डाॅ. पी.के. अग्रवाल, कामधेनु विश्वविद्यालय, गुजरात के कुलपति डाॅ. एन.एच. केलावाला, महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नागपुर के कुलपति डाॅ. ए.एम. पातुकर, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ राहुरी, महाराष्ट्र के कुलपति डाॅ. के.पी. विश्वनाथ, शेर ए कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू के कुलपति डाॅ. के.एस. रिसाम, हिसार विश्वविद्यालय, हरियाणा के कुलपति डाॅ. के.पी. सिंह, केन्द्री कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के कुलपति डाॅ. प्रेमजीत सिंह, डाॅ. जयललिता मत्सयिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस. फैलिक्स, कृषि एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय, पालमपुर के कुलपति डाॅ. ए.के. सारियल, केरल मत्सयिकी एवं सामुद्रिक अध्ययन विश्वविद्यालय, कोच्ची के कुलपति डाॅ. ए. रामचंद्रन, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, श्रीनगर के कुलपति डाॅ. नजीर अहमद और छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा के कुलपति डाॅ. एन.पी. दक्षिणकर सहित देश के कई अन्य कृषि उद्यानिकी पशु चिकित्सा एवं मत्सयिकी विश्वविद्यालयों के निदेशक, अधिष्ठाता एवं अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता दी। भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ के कार्यकारी सचिव डाॅ. आर.पी. सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *