Day: April 22, 2022

District Beejapur

शिक्षा के गौरवशाली इतिहास की निशानी मिटाकर खुले आम भ्रष्टाचार – विजय…
जनपद स्कूल की भूमि पर स्तरहीन बिल्डिंग निर्माण का आरोप… जनता कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष ने कलेक्टर-विधायक को ठहराया जिम्मेदार…

इंपैक्ट डेस्क. बीजापुर। नगर के बीचों-बीच जनपद स्कूल के पुराने स्टक्चर को तोड़कर नई बिल्डिंग तानने और उसमें भी स्तरहीन निर्माण को लेकर जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने प्रशासन और विधायक पर निशाना साधा है। जारी वक्तव्य में विजय का कहना है कि जनपद स्कूल बीजापुर में शिक्षा के गौरवपूर्ण इतिहास का साक्षी रहा है। छोटी सी बिल्डिंग में पढ़कर निकले कई छात्र आज देश के कई हिस्सों में उंचे पदों पर आसीन है। शिक्षा के गौरवशाली इतिहास के मद्देनजर इस स्कूल बिल्डिंग को संरक्षित करने की दरकार

Read More
District bilaspur

हेड कांस्टेबल से सहायक उप-निरीक्षक पद पर पदोन्नति अब हाईकोर्ट के निर्णय से बाधित…

इंपैक्ट डेस्क. बिलासपुर। रायपुर जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ सरजू राम यादव को पूर्व में मिली “दीर्घशास्ति” उनके वेतन में से एक वेतनवृद्धि के बराबर की राशि की कमी एक वर्ष के लिए असंचयी प्रभाव से किये जाने के चलते पुलिस विभाग ने श्री यादव को हेड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। इस फैसले से व्यथित होकर श्री यादव ने अधिवक्ता अनादि शर्मा के मार्फ़त हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए

Read More
District Beejapur

कलेक्टर-विधायक से मिलने पर अड़े ग्रामीण… अफसरों की मानमनौव्वल के बाद लौटे, तेंदूपत्ता खरीदी दर में बढ़ोत्तरी से लेकर नकद भुगतान समेत कई मांगों को लेकर हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन… जिला मुख्यालय दाखिल होने से पहले रोक लिए गए…

इंपैक्ट डेस्क. बीजापुर। तेंदूपत्ता जिसे बस्तर में हरा सोना भी कहा जाता है कि खरीदी दर में बढ़ोत्तरी, बकाया बोनस भुगतान और नकद भुगतान व्यवस्था को यथावत रखने समेत कई मांगों को लेकर शुक्रवार को हजारों ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बीजापुर जिला मुख्यालय में दाखिल होने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस बल ने छह किलोमीटर पहले संतोषपुर नामक गाँव मे रोक लिया। मांगों को लेकर बड़ी तादात में ग्रामीणों के जुटने की जानकारी मिलने के बाद संतोषपुर गांव तक प्रशासनिक अमला भी देरी ना करते पहुंचा गया। मौके

Read More
Big newsState News

रैली, जुलूस और शादियों में अब नहीं बजा सकते डीजे, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

इंपैक्ट डेस्क. रामनवमी के मौके पर राजस्थान के करौली में हुए हिंसा के बाद राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पूरे प्रदेश में डीजे बजाने पर रोक लगा दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार के गृह विभाग मे सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक अब रैली, जुलूस और शादियों में डीजे नहीं बजा सकेंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि अब सार्वजनिक कार्यक्रमों,

Read More
Big newsDistrict Raipur

CG ब्रेकिंग : कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए 3 करोड़ से ज्यादा लागत से निर्मित वर्किंग वुमन हॉस्टल का लोकार्पण किया…

इंपैक्ट डेस्क. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए लगभग 3 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से निर्मित वर्किंग वुमन हॉस्टल का लोकार्पण किया। इस हॉस्टल में 100 कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दुर्ग के पार्षदगणों से चर्चा भी की। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।*

Read More
error: Content is protected !!