Day: November 18, 2019

State News

स्काउट गाइड फेलोशिप के प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेश शुक्ला

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्काउट-गाइड फेलोशिप के प्रदेश अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शुक्ला को आम सहमति से चुना गया है। यह चयन दिल्ली से आए पर्यवेक्षक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री मेक्की एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति में किया गया। रविवार को हुए चुनाव में श्री शुक्ला को अध्यक्ष चुना गया। छत्तीसगढ़ राज्य स्काउट-गाइड फेलोशिप में संरक्षक कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा होंगे। सलाहकार-राजेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंघल और सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष-अजय तिवारी, आशीष अग्रवाल, श्रीमती उषा किरण बाजपेयी, रमेश जैन, इनाम भाई, महासचिव- सुनील तिवारी,

Read More
Sarguja-SambhagState News

दो हाथियों का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

बलरामपुर। जंगल में दो हाथियों का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप मच गया। हाथी के दोनों शव बलरामपुर जिले के राजपुर और रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र में मिले हैं। सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर वन विभाग की टीमें और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल हाथियों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर वन परिक्षेत्र के गोपालपुर जंगल में दंतैल हाथी का शव मिला है। वहीं, रघुनाथनगर वन क्षेत्र में भी एक हाथी मृत हालत में मिला है।

Read More
Breaking NewsNational News

बोबडे ने ली देश के नए चीफ जस्टिस की शपथ, भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश बने

नई दिल्ली। जस्टिस एसए बोबडे ने सोमवार को भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में श्री बोबडे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 63 वर्षीय जस्टिस बोबडे ने अंग्रेजी में शपथ ली। समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उपस्थित थे। भारत के 46 वें मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस गोगोई ने 3 अक्टूबर, 2018 को कार्यभार संभाला था और

Read More
State News

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 नवंबर से गोवा में

नई दिल्ली। 50वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव बुधवार 20 नवंबर को गोआ में शुरू होगा। इस महोत्सव में 12 हज़ार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, लेकिन अगर कोई प्रतिनिधि नहीं हैं, तो भी लोग कुछ लोकप्रिय फिल्में देख सकते हैं। महोत्सव में ओपन एयर स्क्रीनिंग वर्ग बनाया गया है, जहां फिल्में देखी जा सकती हैं। महोत्सव के स्वर्ण जयंती वर्ष में ओपन एयर स्क्रीनिंग का विषय है- द जॉय ऑफ सिनेमा। इस वर्ग में पुरानी और हास्य फिल्मों सहित 14 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। किशोर कुमार की हिट फिल्म पड़ोसन

Read More
Crime

जिसकी मौत में 23 लोग जेल में, वह जिंदा लौटा और फिर…

न्यूज डेस्क. एजेंसी. नौबतपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में विगत 10 अगस्त को मॉब लिंचिंग में मृत व्यक्ति के शव की पहचान पुलिस के लिए अबूझ पहेली बन गई है। शुरुआती दौर में मृत व्यक्ति की पहचान रानी तालाब थाना क्षेत्र के निसरपुरा निवासी कृष्णा मांझी के रूप में की गई थी। मगर बाद में गायब कृष्णा कुछ समय बाद सकुशल घर लौट आया। अब मृतक की शिनाख्त करना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। सच्चाई पता लगाने के लिए पुलिस कृष्णा मांझी को नौबतपुर लाने की कवायद

Read More
error: Content is protected !!