कोरबा में दिल्ली से आये 13 मजदूर मिले संक्रमित… छत्तीसगढ़ में मिले 16 नए संक्रमित… संख्या 86 हुई…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ में कोरोेना के आज 16 नये मरीज मिले हैं। इन नये मरीजों के साथ अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 89 हो गयी। आज ही सूरजपुर के तीन पेसेंट स्वस्थ हुए इससे कुल संक्रमित लोगों की संख्या 86 हो गई है।

16 नये मरीजों में अकेले कोरबा से 13 नये मरीज हैं, वहीं बेमेतरा से एक और 2 मरीज कांकेर के रहने वाले हैं।

सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेशों से आये थे। सभी को क्वारंटीन करके रखा गया था और अलग-अलग लैब में RTPCR टेस्ट के लिए भेजा गया था। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ में कोरोना के 17 नये केस सामने आये थे, लेकिन आज सुबह ही 16 नये मामले सामने आ गये।बताया जा रहा है कि संक्रमित मजदूर गोपालपुर में आइसोलेशन सेंटर में थे जो महराष्ट्र और दिल्ली से आये है।

गुरुवार को राजनांदगांव में चार और जांजगीर में 3 नये मरीज मिलने के अलावे बिलासपुर में 2, मुंगेली में 2, बालोद में 1, सरगुजा में 1, रायपुर में 1 और बस्तर में एक कोरोना पॉजेटिव मरीज मिला थे।

प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 146 हो गयी है। राजधानी रायपुर में कुल 8, बालोद में 14, दुर्ग में 10, राजनांदगांव में 10, कर्वधा में 8, बलौदाबाजार में 8, गरियाबंद में 1, बिलासपुर में 8, रायगढ़ में 5, कोरबा में 42, जांजगीर में 14, मुंगेली में 3, सरगुजा में 3, कोरिया में 1, सूरजपुर में 7, बेमेतरा में 1, कांकेर में 3 मरीज मिला है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!