पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है… वेंटिलेटर पर हैं पूर्व मुख्यमंत्री… सिटी स्केन की रिपोर्ट में मस्तिष्क में सूजन…
इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वे वेंटिलेटर पर हैं। सांस लेने की दिक्कत के बाद कल ही उन्हें इसमें शिफ्ट किया गया। सिटी स्केन की रिपोर्ट में मस्तिष्क में सूजन के कारण हालत चिंताजनक बनी हुई है। नारायण हास्पिटल द्वारा कल शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में अगले 48 से 72 घंटे चिंताजनक बताए गए थे। विदित है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की शनिवार को तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई। उनके गले में इमली का बीज फंस गया था।
Read More