पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है… वेंटिलेटर पर हैं पूर्व मुख्यमंत्री… सिटी स्केन की रिपोर्ट में मस्तिष्क में सूजन…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वे वेंटिलेटर पर हैं। सांस लेने की दिक्कत के बाद कल ही उन्हें इसमें शिफ्ट किया गया। सिटी स्केन की रिपोर्ट में मस्तिष्क में सूजन के कारण हालत चिंताजनक बनी हुई है। नारायण हास्पिटल द्वारा कल शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में अगले 48 से 72 घंटे चिंताजनक बताए गए थे।

विदित है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की शनिवार को तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई। उनके गले में इमली का बीज फंस गया था। जिसे निकाला जा चुका है। इसी के चलते सांस लेने में दिक्कत हुई और कार्डिक अटैक आ गया।

इसके बाद रायपुर स्थित शासकीय निवास से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को डाॅ. फरिश्ता की देखरेख में अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक उनके हृदय की गति काफी धीमी हो गई थी। जिसे लेकर डाॅक्टरों की टीम कोशिश से किसी तरह से हृदय की गति को सामान्य किया जा सका। बताया जा रहा है कि वेंटिलेटर पर उन्हें हृदय का मसाज दिया जा रहा है, ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!