अब सड़क हादसे में यूपी के 5 मजदूर मारे गए… आम लदे ट्रक पर सवार होकर हैदराबाद से लौट रहे थे… एमपी के नरसिंहपुर में ट्रक पलट गई…

न्यूज डेस्क. भोपाल।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के पाठा गांव के पास दरमियानी रात करीब 1 बजे एक ट्रक पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा एनएच 44 पर नरसिंहपुर और सिवनी सीमा के बीच हुआ। इस हादसे में 11 लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

इस ट्रक में दो ड्राइवरों और एक कंडक्टर सहित कुल 18 सवार थे। ट्रक में सवार होकर मजदूर 15 हैदराबाद से उत्तरप्रदेश लौट रहे थे। ये सभी तेलंगाना में मजदूरी करते थे। सभी मजदूर आम से भरे इस ट्रक में बैठकर आगरा जा रहे थे।

ट्रक पलटने से 15 मजदूर इसके नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर और एसपी पहुंचे। नरसिंहपुर कलेक्टर के मुताबिक मजदूर ट्रक में छिपकर घर जा रहे थे।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। इसमें से एक के सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं दूसरे को फ्रैक्चर हुआ है। अन्य घायलों की हालत स्थिर है। इनमें से एक घायल को तीन दिन से सर्दी, खांसी और बुखार है। इसे देखते हुए 5 मृतकों समेत सभी 18 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। सभी का कोरोना टेस्ट होगा।।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!