रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 9 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 9 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 10 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 10 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 10 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 10 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 10 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 10 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 11 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 11 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 11 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 11 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 11 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 13 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 13 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 13 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 14 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 14 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
खेल

युवा भारतीय गुकेश ने एकल बढ़त हासिल की

टोरंटो.
युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने यहां कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 13वें दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराकर एकल बढ़त हासिल की। इस तरह गुकेश अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व चैम्पियनशिप दावेदार बनने की कोशिश में जुटे हैं। अब टूर्नामेंट में बस एक दौर बचा है। चेन्नई के 17 वर्षीय गुकेश अगर कैंडिडेट्स में विजेता बनते हैं तो विश्व चैम्पियन के खिताब के लिए उनकी भिड़ंत चीन के डिंग लिरेन से होगी। महिलाओं की स्पर्धा में कोनेरू हम्पी ने अन्ना मुजिचुक से ड्रा खेला जबकि वैशाली रमेशबाबू ने लेई टिंग्जी को पराजित किया। 22 साल की वैशाली ने इस तरह अपनी पिछली चार बाजियों में लगातार जीत दर्ज की है।

रूस के इयान नेपोमनियाच्ची और अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने ड्रा खेला। गुकेश को संयम से खेलने का लाभ मिला और उन्होंने मुश्किल स्थिति में अलीरेजा की अंत में की गयी भूल का फायदा उठाया। गुकेश के अब 13 में से 8.5 अंक हैं जिससे वह नेपोमनियाच्ची, नाकामुरा और अमेरिका के फैबियानो कारूआना से आधा अंक आगे हैं। आर प्रज्ञानानंदा और विदित गुजराती छह छह अंक से संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं जबकि फिरोजा के 4.5 अंक और निजात अबासोव के 3.5 अंक हैं। कारूआना ने कड़े मुकाबले में प्रज्ञानानंदा को पराजित किया जबकि गुजराती ने अजरबेजान के अबासोव से ड्रा खेला।

गुकेश का सामना अब अंतिम दौर की बाजी में नाकामुरा से होगा जबकि कारूआना की भिड़ंत नेपोमनियाच्ची से होगी। हालांकि चार खिलाड़ियों में से कोई भी इस प्रतियोगिता को जीत सकता है, लेकिन संभावनायें काफी हद तक गुकेश के पक्ष में हैं क्योंकि महज ड्रा भी उन्हें विश्व चैम्पियनशिप मैच के लिए सबसे कम उम्र के दावेदार के रूप में उभरने के लिए काफी हो सकता है।

महिला वर्ग में झोंग्यी टान ने शीर्ष वरीय रूस की एलेक्सांद्रा गोरयाचकिना से ड्रा खेलने के बाद अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और हमवतन टिंग्जी लेई पर पूरे एक अंक की बढ़त बनायी हुई है। वैशाली ने शानदार जीत से लेई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया जबकि हम्पी ने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक और बुल्गारिया की नुरूग्युल सालिमोवा ने रूस की कैटरीना लाग्नो से बाजी ड्रा कराकर अंक बांटे। लेई 7.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रही हैं। गोरयाचकिना, लाग्नो, हम्पी और वैशाली के 6.5 अंक हैं, ये सभी संयुक्त तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। सालिमोवा और मुजिचुक पांच पांच अंक से संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।