शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 7 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 7 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 8 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 9 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 9 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 9 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 9 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 9 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 9 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 9 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 9 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 9 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 10 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 10 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 10 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 10 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 10 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 10 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 10 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 10 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राजनीति

NCP का कांग्रेस में होगा विलय? शरद पवार को मिला बड़ा ऑफर, मंथन जारी

पुणे

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। दिग्गज नेता शरद पवार बीजेपी को झटका देने के लिए बड़ा सियासी दांव चल सकते हैं। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी यानी एनसीपी शरदचंद्र पवार का कांग्रेस में विलय होने की संभावना है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा जोर-शोर से चल रही है।
खबर है कि एनसीपी शरद पवार गुट का कांग्रेस में विलय किया जा सकता है। इसके मद्देनजर आज पुणे में शरद पवार ने पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों की अहम बैठक बुलाई है।

पिछले कुछ महीनों से महाविकास अघाडी (MVA) लगातार कमजोर हो रही है। एमवीए के तीनों दलों यानी कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार ग्रुप (एनसीपी) के बड़े नेताओं ने पाला बदला है। इसलिए आगामी चुनावों के बाद एमवीए के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े हो रहे है। इसके पीछे विपक्ष बीजेपी के 'ऑपरेशन लोटस' को जिम्मेदार बता रहा है।

कांग्रेस ने दिया प्रस्ताव?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में महाविकास अघाडी का अस्तित्व बरकरार रखने के लिए कांग्रेस आलाकमान की ओर से एनसीपी के संस्थापक शरद पवार को एक बड़ा प्रस्ताव दिया गया है। इसमें शरद पवार को अपने गुट का कांग्रेस में विलय करने और कांग्रेस के साथ उसी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। चर्चा है कि कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने खुद शरद पवार के सामने यह प्रस्ताव रखा।

वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण मंगलवार को कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। इसी पृष्ठभूमि में रमेश चेन्निथला, वर्षा गायकवाड़, विश्वजीत कदम जैसे प्रमुख नेताओं ने यशवंतराव चव्हाण सेंटर में मुलाकात की। इस दौरान सूबे के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। खबर है कि इसी दौरान रमेश चेन्निथला ने शरद पवार को अपने खेमे का कांग्रेस में विलय करने का प्रस्ताव दिया।

विलय की जरुरत क्यों पड़ी?

कुछ दिन पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने अजित पवार को असली एनसीपी का दर्जा दिया। साथ ही एनसीपी का घड़ी चुनाव चिह्न भी अजित दादा गुट को सौंपा। इसके बाद शरद पवार के खेमे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार नाम दिया। इसलिए अब शरद पवार के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि वह अपनी पार्टी को नए नाम और निशान के साथ नए सिरे से खड़ा करें आया कांग्रेस में शामिल हो जाएं। अब देखना होगा कि शरद पवार इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि शरद पवार ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से ही की थी। 1967 में वे पहली बार बारामती विधानसभा क्षेत्र से चुने गये थे। इसके बाद वह 1999 तक कांग्रेस पार्टी में रहे। इसके बाद कांग्रेस नेतृत्व से मतभेद के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का गठन किया।

पुणे में मंथन जारी

शरद पवार के पुणे स्थित मोदीबाग स्थित आवास पर पार्टी के अहम नेताओं की बैठक चल रही है। इस बैठक में शरद पवार गुट के सांसद और विधायक व अन्य बड़े नेता मौजूद हैं। इस बैठक में कांग्रेस में विलय को लेकर फैसला लिया जा सकता है। शरद पवार गुट के एक नेता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, शरद पवार गुट के कांग्रेस में विलय को लेकर चर्चा चल रही है। यह राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है। मैं एक छोटा कार्यकर्ता हूं। लेकिन ऐसी चर्चाएं चल रही हैं।