रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 1 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 1 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 11 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 12 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 12 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 12 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 12 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 12 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 12 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 12 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 13 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 13 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 13 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 13 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 14 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 15 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 15 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 16 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 16 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी
मनोरंजन

सेट पर 10 घंटे की देरी आए सलमान, तो डायरेक्टर पर बरसीं ग्रुशा कपूर

मुंबई

एक्ट्रेस ग्रुशा कपूर हाल ही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आईं, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ग्रुशा कपूर एक कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं और कई टीवी सीरियल्स भी किए हैं। हाल ही उन्होंने सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जो फिल्म 'जानम समझा करो' का है। साल 1999 में आई इस फिल्म में ग्रुशा कपूर एक छोटे से रोल में थीं। ग्रुशा कपूर ने बताया है कि एक दिन सलमान सेट पर 10 घंटे से भी ज्यादा देर से आए, जिसके बाद वह डायरेक्टर पर बरस पड़ी थीं। उनका ऐसा रिएक्शन देख सलमान ने क्या कहा था, यह भी ग्रुशा कपूर ने बताया है।
 
जानम समझा करो में सलमान खान के ऑपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं और फिल्म ठीकठाक चली थी। इस फिल्म में छोटे लेकिन अहम रोल में नजर आईं ग्रुशा कपूर ने एक इंटरव्यू में सलमान से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। ग्रुशा कपूर ने बताया कि वह तब सलमान के स्टारडम से वाकिफ नहीं थीं। वह टीवी एक्ट्रेस थीं और सोशल मीडिया तब इतना नहीं था, इसलिए नहीं जानती थीं कि सलमान तब तक 'मैंने प्यार किया', 'जुड़वां' और 'हम आपके हैं कौन' समेत कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

ग्रुशा कपूर  ने बताया, 'मुझे सुबह 9 बजे सेट पर आने के लिए कहा गया तो मैं 8:30 बजे पहुंच गई थी। बाकी कास्ट मेंबर्स भी पहुंच गए थे। सलमान के बिना हम जितने भी शॉट कर सकते थे, हमने हर एंगल से शूट कर लिए थे। लेकिन सलमान नहीं पहुंचे। वह शाम को सात या आठ बजे आए। लेकिन आने के बाद वह डायरेक्टर के पास बैठकर बातें करने लगे। इससे शूट में और देरी हो गई। जब तक सलमान आए, हम सभी टीवी एक्टर्स थक चुके थे। हम सेट पर सुबह से ही थे और रात को 9 बजे पैकअप होना था।'

ग्रुशा कपूर ने आगे बताया, 'सलमान सेट पर आकर सबसे प्यार से मिले और बातें करने बैठ गए। मेरा सब्र का बांध टूट रहा था। सलमान गंजी और जीन्स में आराम से बैठकर डायरेक्टर अंदलीब सुल्तानपुरी से बात कर रहे थे। मैंने गौर किया कि वो उस सीन को काफी टाइम से डिस्कस किए जा रहे हैं। मैं डायरेक्टर के पास गई और बरस पड़ी। मुझे कुछ खोने का डर नहीं था। मैंने डायरेक्टर से कहा कि अब और किस चीज का इंतजार कर रहे हैं हमें रात के 9 बज गए हैं।'