रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 2 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 2 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 2 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 2 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 2 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 2 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 3 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 3 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 3 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 3 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 4 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 4 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 4 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 4 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 4 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 4 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 4 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 4 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप
राष्ट्रीय

WB: ‘जिस तरह महिलाओं से बार-बार…’, बंगाल के संदेशखाली मामले में बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार

24 परगना/कोलकाता.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है। यह आरोप बेहद संगीन और शर्मनाक हैं। बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। संदेशखाली सियासी जंग का मैदान बना हुआ है और कई दिनों से भाजपा और पुलिस में झड़प जारी है।

भाजपा इस मुद्दे को लेकर सड़क पर है। हाल ही में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने संदेशखाली जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया और लाठियां बरसाईं। इससे मजूमदार जख्मी हो गए थे। घटना को उन्होंने बेहद शर्मनाक बताया।उन्होंने कहा, 'यह बहुत ही शर्मनाक घटना घटी है। जिस तरह से महिलाएं कहती रही हैं कि उन्हें बार-बार टीएमसी के दफ्तरों में बुलाया जाता था और उनका दुष्कर्म किया जाता था। महिलाओं से कहा गया कि अगर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ चाहिए तो उन्हें शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार से समझौता करना होगा। शेख शाहजहां का नाम बार-बार आ रहा है। हम मांग करते हैं कि सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कब्जा की गई जमीन को वापस किया जाना चाहिए।'
 

#WATCH | Delhi: On the Sandeshkhali incident, West Bengal BJP State president Dr Sukanta Majumdar says "It is a very shameful incident. The way women kept saying that they were called repeatedly to TMC offices and raped. The women were told that if they wanted the benefits of…

– pic.twitter.com/KgyHrU2gwq

सात मार्च को रैली
पीएम मोदी के दौरे पर सुंकात ने कहा कि प्रधानमंत्री आने वाले हैं। सात मार्च को एक रैली निकाली जाएगी। फिलहाल यह तय हुआ है। हालांकि इसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

महिलाओं को डराया जा रहा
केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा, 'संदेशखाली सिर्फ एक है, लेकिन ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में हजारों संदेशखाली बनाकर रखा है। संदेशखाली की महिलाओं ने साहस के साथ अपने शोषण को दिखाया है। हमने वहां जाने की कोशिश भी की, लेकिन हमें रामपुर तक ही जाने दिया गया और फिर वहां जाना बंद कर दिया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस टीएमसी कैडर के रूप में काम कर रही है। महिलाओं को डराया जा रहा है। संदेशखाली में स्थिति अच्छी नहीं है। मैं उन्हें (संदेशखाली की महिलाओं) आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम आपके साथ हैं और उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। हम कल रिपोर्ट सौंपेंगे।'

    #WATCH | Delhi: On the Sandeshkhali incident, Union Minister Pratima Bhoumik says, "Sandeshkhali is just one but Mamata Banerjee has made thousands of 'Sandeshkhali' in West Bengal. Women of Sandeshkhali have courageously shown the exploitation they're facing…We also tried to… pic.twitter.com/RQbrHgf6aV
    — ANI (@ANI) February 18, 2024

पिछले महीने शेख शाहजहां का आया था नाम सामने
गौरतलब है, पिछले महीने टीएमसी नेता शेख शाहजहां के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद से ही शाहजहां फरार है।

18 लोग हो चुके गिरफ्तार
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टीएमसी नेता शिवप्रसाद हाजरा सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। शिवप्रसाद हाजरा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बशीरहाट के एसपी एचएम रहमान ने शनिवार को बताया था कि पुलिस को तृणमूल नेता शाहजहां शेख के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। इससे पहले, पुलिस ने उत्तम सरदार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था।