मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 1 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 1 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 1 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 9 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 9 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 10 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 10 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 10 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 11 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 11 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 11 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 11 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 11 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 11 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 11 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 11 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 11 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 11 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
मनोरंजन

‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सेकंड सीजन की अनाउंसमेंट हुई है. इस बार शो को अशनीर ग्रोवर नहीं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया के मशहूर खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे. ग्राउंड में विरोधियों के चौके-छक्के छुड़ाने वाले सहवाग अब राइज एंड फॉल के पेंटहाउस की कमान संभालेंगे. शो का पहला और दमदार प्रोमो सामने आया है. इसमें सहवाग की होस्टिंग देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.

सहवाग के साथ होगा राइज एंड फॉल 2
रियलिटी शो कब शुरू होगा, इसकी अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है. सहवाग ने प्रोमो में गेम के रूल बताए हैं. सहगाव के अलग-अलग गेटअप भी देखने को मिले. उन्होंने बताया कैसे पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच की खींचतान में कंटेस्टेंट्स को चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा. पैसे और पावर की जंग में बड़े बड़े सेलेब्स इस पावरप्ले को खेलेंगे. सहवाग ने कंटेस्टेंट्स को चुनौती देते हुए कहा कि वो सबके छक्के छुड़ाने आ रहे हैं.

फैंस सहवाग की क्रिकेट पिच से रियलिटी की दुनिया में ब्रैंड न्यू पारी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. ये सहवाग का होस्टिंग डेब्यू है. 15 सेलेब्रिटीज राइज एंड फॉल के पावरप्ले में एंट्री मारेंगे. अभी कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा नहीं हुआ है. शो का पहला सीजन हिट रहा था. इसे अर्जुन बिजलानी ने जीता था.

लेजेंडरी होस्ट्स को देंगे टक्कर?
सहवाग से पहले इंडियन टीवी पर इंडस्ट्री के दिग्गज नाम होस्टिंग की शान बने हुए हैं. सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, फराह खान, रितेश देशमुख की होस्टिंग के चर्चे रहते हैं. इस फेहरिस्त में अब सहवाग का नाम शामिल हो गया है. सहवाग के लिए ये नई फील्ड चैलेंजिंग होगी. क्योंकि वो एकदम अलग बैकग्राउंड से आते हैं. वहीं सलमान, अमिताभ शोबिज के धुरंधर हैं.

वो सालों से इंडियन ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. लेकिन अब होस्टिंग पैटर्न में एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं. एक्टर्स के साथ कॉमेडियन, क्रिकेटर्स और बिजनेसमैन भी इस फील्ड में उतर चुके हैं. सहवाग को होस्टिंग ड्यूटी निभाते देखना मजेदार होने वाला है.

सहवाग का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है. वो हाजिर जवाब भी हैं. परफेक्ट होस्ट बनने के लिए ये अहम क्वॉलिटी है. सहवाग की ये खूबियां लोगों को सोशल मीडिया और क्रिकेट कमेंट्री में दिखी हैं. इसलिए उनकी होस्टिंग से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीद है. सहवाग की एंट्री के साथ इस बार राइज एंड फॉल 2 का गेम धमाकेदार होने वाला है.

क्या पता वो अपनी होस्टिंग से इंडस्ट्री के धुरंधरों के ही छक्के छुड़ा दें. शो की बात करें तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाया जाएगा.