मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 2 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 2 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 10 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 11 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 11 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 12 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 12 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 12 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 12 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 12 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 12 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 12 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 12 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 13 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 13 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 13 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
मनोरंजन

27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख

27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख

'कौन बनेगा करोड़पति 18' के लेटेस्ट एपिसोड में एक ऐसे कंटेस्टेंट की कहानी सामने आई, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया. हम बात कर रहे हैं कानपुर के रहने वाले उद्देश्य सचान की. उद्देश्य ने 27 की उम्र में वो कमाल कर दिया है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. उद्देश्य की जिंदगी में ऐसा वक्त था, जब फीस ना भरने की वजह से उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. इसके बाद उन्होंने ऐसा स्कूल बना दिया, जहां 400 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिल रही है.

दिल छू गई कहानी
'केबीसी 18' के मंच पर उद्देश्‍य की बात सुनकर होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन उनके मुरीद हो गए. उन्होंने बताया कि उनके पिता दर्जी का काम करते थे, जिससे वो सिर्फ 4-5 रुपये कमा पाते थे. परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. इधर मां को बिजली का झटका लगा जिससे वो बीमार पड़ गईं और परिवार की मुश्किलें बढ़ गईं.

उनके हालात इतने मुश्किल थे कि वो स्कूल फीस भी नहीं दे पा रहे थे. फीस ना मिलने के कारण उन्हें दो बार स्कूल से निकाल दिया गया था. पैसों की तंगी की वजह से स्कूल में उनके साथ बुरा व्यवहार भी किया गया. यहां तक उनके माता-पिता का मजाक बनाया गया.

पेड़ के नीचे खोला स्कूल
इन मुश्किलों ने उद्देश्य को बदल दिया. स्कूल से निकलने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी तरह तमाम बच्चे होंगे, जो पैसों की वजह से पढ़ नहीं पाते होंगे. करीब 8 साल पहले उन्होंने अपनी मां से 250 रुपये उधार लिए. कुछ पैम्फलेट छपवाए और बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत कर दी. शुरुआत में उनके पास कोई बिल्डिंग नहीं थी. इसलिए वो पेढ़ के नीचे बच्चों को पढ़ाने लगे. धीरे-धीरे लोगों तक उद्देश्य का उद्देश्य पहुंचा. आज उनके पास स्कूल की अपनी बिल्डिंग है और करीब 400 जरूरतमंद बच्चे यहां मुफ्त शिक्षा हासिल कर रहे हैं. उद्देश्य के स्कूल में झुग्गी-बस्तियों से आने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा है. वो 12वीं कक्षा तक पढ़ाते हैं. उद्देश्य का कहना है कि वो स्कूल से कोई कमाई नहीं करते हैं. उनकी  बुनियादी जरूरतों का ध्यान उनके बड़े भाई रखते हैं.

माधवन ने की मदद
शो पर उन्होंने बताया कि ढाबे, कैफे और कुछ फैक्ट्रियों में छोटे-मोटे करके और पिता की मदद से अपनी शिक्षा पूरी की. सोशल मीडिया के जरिए उद्देश्य की कहानी बड़े-बड़े लोगों तक पहुंचीं और उन्हें फंडिंग मिलने लगी. एक्टर आर. माधवन ने भी उनके स्कूल के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद उन्हें काफी मदद मिली. उद्देश्य की कहानी से अमिताभ बच्चन भी प्रभावित हुए उन्होंने कहा कि वो भी सोशल मीडिया के जरिए उद्देश्य के स्कूल के बारे में लोगों को बताएंगे. ताकि उनकी मदद हो सके.

बता दें कि उद्देश्य केबीसी से 12.5 लाख रुपये जीतकर लौटे.