गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 43 मिनट पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 43 मिनट पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 43 मिनट पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 58 मिनट पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 58 मिनट पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 1 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 1 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 1 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 1 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 1 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 1 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 1 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 1 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 2 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 2 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 2 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 3 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 3 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 3 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
छत्तीसगढ़

VB-G Ram G आजीविका डबरी मिशन से बरातु सिंह को मिला आय का नया आधार, 35×35 मीटर की डबरी में शुरू हुआ मत्स्य पालन, मछली बीज मिलने से बढ़ेगी परिवार की आमदनी

VB-G Ram G आजीविका डबरी मिशन से बरातु सिंह को मिला आय का नया आधार, 35×35 मीटर की डबरी में शुरू हुआ मत्स्य पालन, मछली बीज मिलने से बढ़ेगी परिवार की आमदनी

रायपुर, 14 अगस्त। VB-G Ram G : ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर स्थायी आजीविका के साधनों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत जी-राम जी आजीविका डबरी मिशन का लाभ अब ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रहा है। सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर की ग्राम पंचायत परसा निवासी श्री बरातु सिंह पोया के लिए योजना के तहत निर्मित डबरी अब उनकी अतिरिक्त आय का माध्यम बनने जा रही है। लगभग 35 मीटर × 35 मीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस डबरी में मत्स्य पालन की शुरुआत हो चुकी है।

डबरी निर्माण पूर्ण होने के बाद मत्स्य विभाग द्वारा श्री बरातु सिंह को फिंगरलिंग मछली बीज उपलब्ध कराया गया। अब वे डबरी में मछली पालन कर अपनी आजीविका को मजबूत करने के साथ परिवार की आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल संसाधन को आजीविका गतिविधि से जोड़ने से उन्हें अपनी उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिला है।

डबरी बनी आय का नया साधन

बरातु सिंह पोया ने बताया कि योजना के तहत उनकी जमीन पर डबरी का निर्माण कराया गया है। डबरी तैयार होने के बाद मत्स्य विभाग से मछली बीज भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि वे मछलियों का बेहतर तरीके से पालन करेंगे, जिससे आने वाले समय में मछली उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इससे परिवार की दैनिक जरूरतों और अन्य खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी पहल ग्रामीणों को अपने गांव में ही रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अपने गांव के अन्य ग्रामीणों को भी योजना की जानकारी देने और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आजीविका के नए साधन विकसित करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

मत्स्य पालन से बढ़ेगी अतिरिक्त आमदनी

डबरी में मत्स्य पालन शुरू होने से श्री पोया को आने वाले समय में मछली उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ जीवन स्तर में सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

जल संरचनाओं का आजीविका से हो रहा अभिसरण

वीबी-जी राम जी आजीविका डबरी मिशन के तहत निर्मित जल संरचनाओं को मत्स्य पालन जैसी आयमूलक गतिविधियों से जोड़ना ग्रामीण विकास की दिशा में प्रभावी पहल है। डबरी निर्माण और मत्स्य विभाग के सहयोग से मछली बीज उपलब्ध कराने से ग्रामीण परिवारों को कृषि एवं अन्य पारंपरिक गतिविधियों के साथ अतिरिक्त आय के साधन विकसित करने का अवसर मिल रहा है।

इस तरह योजना के माध्यम से निर्मित डबरियां केवल जल संरक्षण और ग्रामीण परिसंपत्ति के रूप में नहीं, बल्कि आजीविका, आय संवर्धन और ग्रामीण आत्मनिर्भरता के केंद्र के रूप में विकसित हो रही हैं। श्री बरातु सिंह की पहल इस बात का उदाहरण है कि योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से ग्रामीण परिवार अपने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।