बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 28 मिनट पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 28 मिनट पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 43 मिनट पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 43 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 1 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 1 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 1 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 1 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 2 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 2 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 2 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 3 घंटे पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 3 घंटे पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 3 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 4 घंटे पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 4 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान
राष्ट्रीय

देश भर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत ट्रेन को रेलवे लगातार अलग-अलग रूटों पर बढ़ा रहा, भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम हुई शुरू

नई दिल्ली
देश भर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत ट्रेन को रेलवे लगातार अलग-अलग रूटों पर बढ़ा रहा है। इस ट्रेन के ज्यादातर फैंस यह चाहते हैं कि वंदे भारत ट्रेन उनके शहर से होकर गुजरे। वंदे भारत ट्रेन किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। यह ट्रेन जब भी प्लेटफॉर्म पर खड़ी नजर आती है लोग इसके साथ सेल्फी लेते नजर आ जाते हैं। तमाम सुविधाओं से लैस इस ट्रेन का परिचालन लगातार बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में पीएम मोदी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और चार वंदे भारत ट्रेनों के रूटों का विस्तार किया। जिन 10  ट्रेनों को पीएम ने हरी झंडी दिखाई उनमें भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत भी शामिल है।

आज से शुरू हुई भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत
भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन की सेवा आज यानी 17 मार्च से शुरू हो गई है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से खुलने वाली यह वंदे भारत राज्य की तीसरी वंदे भारत है। इससे पहले राज्यों को दो और वंदे भारत मिल चुकी हैं, जिनमें से एक पुरी से हावड़ा के बीच और दूसरी पुरी से राउरकेला के बीच चलाई जाती है। अपने परंपरागत रंगों नीले और सफेद से अलग यह वंदे भारत डार्क ग्रे और भगवा रंग में काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत का टाइम टेबल
भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। अपनी यात्रा में यह ट्रेन भुवनेश्वर से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और दोपहर तक विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन विशाखापत्तनम से दोपहर 3.30 प्रस्थान करेगी। भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम के बीच यह ट्रेन खुर्दा रोड, बालूगांव, बेरहामपुर, इच्छापुरम, श्रीकाकुलम रोड और विजयनगरम जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

इन रूटों पर पहले ही चर रही वंदे भारत
जैसा की पहले बताया जा चुका है कि भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत ओडिशा की तीसरी वंदे भारत है। पीएम मोदी की तरफ से राज्य की पहली वंदे भारत के तौर पर पुरी-हावड़ा वंदे भारत को हरी झंडी मई 2023 को दिखाई गई थी। इस ट्रेन के बाद पुरी-राउरकेला मार्ग पर दूसरी वंदे भारत की शुरुआत की गई जिसे पिछले साल सितंबर में हरी झंडी दिखाई गई थी।