रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 39 मिनट पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 1 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 1 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 1 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 2 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 2 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 2 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 2 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 2 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 4 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 4 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 14 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 15 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 15 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 15 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 15 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 15 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 15 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन
राजनीति

केंद्रीय मंत्री अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- आतंकी देश में धमाके करते थे, कांग्रेस कुछ नहीं करती थी

भोपाल
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को चुनाव प्रचार करने मध्यप्रदेश के मंडला पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की साथ ही देश के मतदाताओं से भाजपा को 400 पार सीटें देने के लिए कहा। कांग्रेस पर गरजते हुए शाह ने कहा कि 'केंद्र में 10 साल तक कांग्रेस का शासन था, आए दिन पाकिस्तान से आतंकी देश में घुस जाते थे और बम धमाके करते थे, लेकिन मनमोहन सिंह कुछ नहीं करते थे। 2014 के बाद आतंकियों ने उरी और पुलवामा में हमला किया, 10 दिन के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर भारत ने पाकिस्तान ​के घर में घुस कर आतंकियों का सफाया किया।'

घमंडिया गठबंधन का एकमात्र मकसद परिवार को आगे बढ़ाना
शाह ने कहा- 'ये जो घमंडिया गठबंधन है, उसका एकमात्र मकसद अपने परिवारजनों को आगे बढ़ाने का है, जबकि मोदी जी का एकमात्र लक्ष्य है- गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने का है। एक ओर मोदी जी हैं, जिन्होंने करोड़ों गरीबों के लिए काम किया, तो दूसरी ओर अपने परिवार के लिए जीने वाला घमंडिया गठबंधन है। इन दोनों के बीच में आपको तय करना है।'

कांग्रेस ने जनजातियों के लिए कुछ नहीं किया
शाह ने कहा- 'मोदी जी जब पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने पहले भाषण में ​कहा था, मेरी ये सरकार गरीबों की, दलितों की, आदिवासियों की, पिछड़ों की सरकार होगी। पिछले 10 वर्ष में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी जी ने किया। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन जनजातियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं, क्या आपने कभी गरीब आदिवासी बेटे-बेटी को राष्ट्रपति पद पर बिठाया? मोदी जी ने ओडिशा की गरीब आदिवासी बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश का महामहिम राष्ट्रपति बनाया।'

मोदीजी भारत की अर्थव्यवस्था को 5वें नंबर पर लाए
गृहमंत्री ने कहा- 'भाजपा की सरकार सारे वादे पूरे करके आगे बढ़ रही है। बीते 10 वर्षों में मोदी जी देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर लेकर आए। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।' उन्होंने कहा, मोदीजी को आपने प्रधानमंत्री बनाया तो अयोध्या राम मंदिर का केस भी खत्म हो गया, भूमि पूजन भी हो गया और वहां मंदिर भी बन गया।

मोदीजी ने कश्मीर को भारत से मिलाया
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस वाले कहते हैं कि मध्यप्रदेश और राजस्थान वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना। मोदीजी ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को खत्म कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत से मिला दिया। कांग्रेस पार्टी आज भी कहती है कि धारा 370 हटाकर क्या करना था। मैं कांग्रेस को कह देता हूं कि आप सपने में भी सरकार में नहीं आ सकते, लेकिन अगर कभी आ भी गए तो अनुच्छेद 370 को हाथ मत लगाना, वो भाजपा के कार्यकर्ताओं का फैसला है। कश्मीर को भारत से कोई छीन नहीं सकता।'

मोदी सरकार के काम गिनाए
आगे उन्होंने कहा- 'मोदीजी ने गरीबों के कल्याण के लिए बहुत से काम किए हैं, सिर्फ मध्यप्रदेश में 95 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा पहुंचाया। 70 लाख माताओं-बहनों को घर में नल से जल पहुंचाया। आयु्ष्मान भारत के जरिए 4 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का इलाज का खर्चा मोदी सरकार दे रही है। 80 लाख घरों में शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान देने की कोशिश की है। 42 लाख गरीबों को आवास दिया।'