उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, 1 दिसंबर को शिवाजी पार्क में होगा शपथ ग्रहण

न्यूज डेस्क. एजेंसी.

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनने जा रही है। इस बात का ऐलान मंगलवार को तीन दलों की तरफ से बुलाई गई बैठक में किया गया।

एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के प्रतिनिधि आज जाकर राजभवन में राज्यपाल बीसी कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई में एक दिसंबर को शिवाजी पार्क में आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर शिवसेना प्रमुख और  महा विकास अघाडी के नेता उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया और अन्य तमाम नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा कि वह एक दिन राज्य का नेतृत्व करेंगे। आप सबने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाने के लिए तैयार हैं। वह सीएम के रूप में अकेले नहीं हैं आप सभी सीएम के रूप में उनके साथ हैं।

उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस के आरोपों का भी जवाब देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व में झूठ नहीं होता। जब हमारी जरूरत थी तो आपने गले लगाया और जब जरूरत नहीं है तो छोड़ दिया। आपने हमें दूर रखने की कोशिश की।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!